नसरुल्ला के बाद क्या?
Outlook Hindi|October 28, 2024
कथित प्रतिरोध संगठनों के हाथ लगातार लग रही नाकामी संभव है कि पश्चिमी एशिया में एक बार फिर से शिया-सुन्नी टकरावों के चलते गृहयुद्ध जैसी कोई स्थिति पैदा कर दे
आदिल राशिद
नसरुल्ला के बाद क्या?

हिज्बुल्ला के शीर्ष नेता हसन नसरुल्ला की 27 सितंबर को मौत हो गई जब इजरायली वायुसेना के 119वें स्क्वाड्रन के एफ-161 लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी बेरूत के बाहरी इलाके दाहिया में कुछ मिनटों के भीतर ही करीब 80 बम (जिनमें अमेरिका के बने 2300 किलोग्राम के बंकर-ध्वंसक भी शामिल थे) गिराए। न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक इससे हुए धमाकों में राजधानी के शिया बहुल इलाके हारेतहरीक में छह इमारतें जमींदोज हो गईं। हिज्बुल्ला के नेता यहीं के आवासीय भवनों में स्थित अपने मुख्यालय में उस वक्त बैठक कर रहे थे। दुनिया के सबसे बड़े हथियारबंद गिरोहों में एक हिज्बुल्ला औचक हुए इस हमले से अवाक रह गया। पलट कर विमानों पर हमला करने का उसे कोई मौका ही नहीं मिला।

इजरायली सेना ने इस अभियान को 'न्यू ऑर्डर' नाम दिया था। इस हमले में 33 जानें गईं और करीब 200 लोग जख्मी हुए। नसरुल्ला के साथ अली कराकी भी मारे गए जो हिज्बुल्ला में दक्षिणी सरहद के कमांडर थे। इसके अलावा लेबनान में कुदस के कमांडर और ईरान के इस्लामिक रेवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (आइआरजीसी) के डिप्टी कमांडर अब्बास नीलफरोशां की भी इस हमले में मौत हो गई। हिज्बुल्ला के सेक्रेटरी जनरल नसरुल्ला की हत्या को इस इलाके में काम कर रही कई इजरायल-विरोधी ताकतों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि आइआरजीसी के पूर्व प्रमुख कसीम सुलेमानी की हत्या के बाद नसरुल्ला ही ईरान के महवरउल-मुकवमा (प्रतिरोध की धुरी) का नेतृत्व कर रहे थे। माना जाता है कि इस धुरी के तहत इराक का इस्लामिक रेजिस्टेंस, पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स, सीरिया की सरकार, लेबनान का हिज्बुल्ला, यमन के हूथी, हमास और अन्य सशस्त्र फलस्तीनी समूह शामिल हैं।

Denne historien er fra October 28, 2024-utgaven av Outlook Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra October 28, 2024-utgaven av Outlook Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA OUTLOOK HINDISe alt
दिल्ली से निकलती सियासत
Outlook Hindi

दिल्ली से निकलती सियासत

आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए

time-read
5 mins  |
March 03, 2025
अरविंद नहीं, कमल
Outlook Hindi

अरविंद नहीं, कमल

मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी

time-read
3 mins  |
March 03, 2025
निराशा और विनाश के बीच
Outlook Hindi

निराशा और विनाश के बीच

इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर

time-read
5 mins  |
March 03, 2025
गेमिंग का नया युग
Outlook Hindi

गेमिंग का नया युग

सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी

time-read
4 mins  |
March 03, 2025
आया गया अडा
Outlook Hindi

आया गया अडा

पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया

time-read
3 mins  |
March 03, 2025
अमन के दावों पर मौतें भारी
Outlook Hindi

अमन के दावों पर मौतें भारी

घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल

time-read
6 mins  |
March 03, 2025
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
Outlook Hindi

आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम

महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई

time-read
4 mins  |
March 03, 2025
भविष्य का रास्ता
Outlook Hindi

भविष्य का रास्ता

असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा

time-read
4 mins  |
March 03, 2025
ट्रम्प की जल्दबाजी
Outlook Hindi

ट्रम्प की जल्दबाजी

पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?

time-read
7 mins  |
March 03, 2025
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
Outlook Hindi

जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही

time-read
9 mins  |
March 03, 2025