
यूक्रेनी लेखिका, ओक्साना ज़बुज़हको 1996 की अपनी क्लासिक पुस्तक फील्डवर्क इन यूक्रेनियन सेक्स में लिखती हैं, "यूक्रेन के लिए पसंद यू (आशय यूक्रेनी लोगों के संघर्ष से है) गैर-मौजूदगी और अस्तित्व के बीच है, जो आपको तबाह कर देता है।" फरवरी 2022 में शुरू हुए रूसी कब्जे के बाद यूक्रेन में वृत्तचित्रों की बाढ़ सी आ गई हैं। इनमें कुछ सीधे, तो कुछ अपरोक्ष रूप से इस संघर्ष को दिखाते हैं । ये वृत्तचित्र यूक्रेन के संघर्ष के विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हैं, जिनमें रूसी कब्जे के दौरान हुए नुकसान और यूक्रेनी लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव शामिल है। ये 'यूक्रेनी पसंद' पर गहराई से और दुख के साथ इसका निरीक्षण करते हैं। सर्वोत्तम वृत्तचित्र कठोर तथ्यों और आंकड़ों से परे जाकर एक गहरी, मानसिक और भावनात्मक अनुभूति प्रदान करते हैं। ऐसी ही एक फिल्म ओक्साना कर्पोविच की है। इंटरसेप्टेड (2024) नाम की यह फिल्म यूक्रेन में तैनात रूसी सैनिकों की मानसिक स्थिति को उजागर कर उनके अंतर्द्वद्वों को दर्शाती है। फिल्म दक्षिण और पूर्व की ओर जाने से पहले कीव के उत्तर की दशा का वर्णन करती है। जो कि स्पष्ट रूप से आक्रमण का मार्ग है। जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया तब कारपोविच देश में ही अल जजीरा के लिए निर्माता के रूप में काम कर रही थीं। यूक्रेनी सुरक्षा एजेंसियों ने रूसी सैनिकों के फोन कॉल्स को इंटरसेप्ट किया था। इनमें उनके परिवार के सदस्यों को घर पर की गई कॉल्स भी शामिल थीं। जल्द ही, ये ऑडियो क्लिप्स सार्वजनिक कर दिए गए। कारपोविच ने 30 घंटे की इन्हीं ऑडियो क्लिपों को खंगाला और नामात्र के सदस्यों के साथ युद्धग्रस्त भूमि में वीरानी कैद करने निकल पड़ीं। यह फिल्म मार्च से नवंबर 2022 तक की अवधि में रिकॉर्ड की गई कॉल्स के साथ यूक्रेन के भौगोलिक परिदृश्य को मिलाकर बनाई गई है।
Denne historien er fra March 03, 2025-utgaven av Outlook Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra March 03, 2025-utgaven av Outlook Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på

होइ गवा बाजारु हल्ला
हनी सिंह के नए एलबम से भोजपुरी के अश्लील बोल पर उठा विवाद बाजारूपन और सस्ती कमाई के लालच में बर्बाद होती सभ्यता, संस्कृति की मिसाल

वसंत का असमंजस
वसंत की चिंता सिर्फ ट्रम्प के कारण होती तो मुसीबत इतनी बड़ी न होती, वह दृष्टि पंचायतों, परिषदों में फैली हुई है

चैंपियन चैंपियन टीम इंडिया चैंपियन
भारतीय टीम ने आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करके खिताब अपने नाम किया।

पटरी पर जेलिंस्की
बैठक में भड़क गए जेलिंस्की को तुरंत समझ आ गया कि ट्रम्प से दुश्मनी उन्हें भारी पड़ेगी

ফুहड़ता का साया
सिर्फ सिनेमा का नहीं, पूरी संस्कृति का सवाल, भाषा के पुनरोद्धार के बिना भोजपुरी सिनेमा भी नहीं सुधरेगा

ऑस्कर को इतनी अहमियत क्यों
सत्यजीत राय की हॉलीवुड और ऑस्कर की सराहना से भारतीय फिल्मकारों पर अमेरिकी सिनेमा के प्रभाव और पश्चिमी मान्यता के महत्व पर उठते हैं कई सवाल

केजरीवाल चले पंजाब ?
विपासना ध्यान के लिए राज्य में पहुंचे आप मुखिया के लिए राज्यसभा जाने का रास्ता साफ किया गया, ताकि बड़ी सियासत में अहमियत बनी रहे मगर पंजाब में भगवंत मान सरकार की चुनौतियां विकट

ट्रम्प के पत रूस की भी पहेली
ह्वाइट हाउस में जेलिंस्की प्रकरण और ट्रम्प के नाटो संबंधी बयानों से यूरोप में कई शंकाएं, मगर रूस भी अमेरिकी राष्ट्रपति को हल्के में नहीं ले सकता

विंध्य आर-पार गहरी दरार
संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के त्रिभाषा फार्मूले पर उठे बवंडर से उत्तर-दक्षिण की खाई चौड़ी होने की ही नहीं, भाजपा के खिलाफ नई मोर्चाबंदी की भी सियासी सुगबुगाहट

सड़क से सुर्खियों में
पंजाबी रैप गायक हनी सिंह के कमबैक एलबम ने बदली अनाम भोजपुरी गायिका की किस्मत