CATEGORIES
Kategorier
सूर्य के बारे में डेटा लगातार भेज रहा है आदित्य मिशन: इसरो प्रमुख
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस. सोमनाथ ने रविवार को कहा कि देश की प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी का आदित्य-एल (1) सौर मिशन लगातार सूर्य के बारे में डेटा भेज रहा है।
आरसीबी पर केकेआर की जीत
इंडियन प्रीमियर लीग 2024
पीओके हमारे साथ था, है और हमेशा साथ रहेगा: राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोग खुद भारत के साथ रहने की मांग करेंगे।
'इंडि' गठबंधन के नेता या तो जेल में हैं या जमानत पर हैं: नड्डा
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के दलों पर वंशवादी राजनीति का आरोप लगाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को दावा किया कि 'घमंडिया' दलों के सदस्य या तो जमानत पर हैं या जेल में हैं।
'मोदी सरकार' फिर से सत्ता में आयी तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को दावा किया कि यदि \"मोदी-शाह सरकार\" फिर से सत्ता में आयी, तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया।
कठिन समय में तीर्थंकरों की शिक्षा और अधिक प्रासंगिक: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में छिड़े युद्ध के समय तीर्थंकरों की शिक्षाएं और भी प्रासंगिक हो गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत विभाजित दुनिया में 'विश्व बंधु' के रूप में अपनी जगह बना रहा है।
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की दुर्घटना में टूटी हाथ की हड्डियां
'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया की एक हादसे में हाथ की हड्डियां टूट गई हैं। उन्हें तत्काल सर्जरी कराने की सलाह दी गई है।
अनुपम खेर ने उत्तराखंड के लैंसडाउन में बच्चों के साथ बिताया समय
'कागज 2' में नजर आने वाले दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने उत्तराखंड के लैंसडाउन शहर में कुछ स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया।
टेस्ला संबंधी दायित्वों के कारण भारत यात्रा टाली: एलन मस्क
टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि उनकी भारत यात्रा कंपनी संबंधी भारी दायित्वों के कारण टाल दी गई है।
कौटुंबिक मूल्यों के संवर्धक भगवान महावीर
वर्धमान के माता-पिता भगवान पार्श्वनाथ की परम्परा के श्रद्धानिष्ठ श्रावक-श्राविका थे। श्रावक धर्म की बहुआयामी आराधना करते हुए उन्हें ऐसा प्रतीत होने लगा कि जीवन की अन्तिम घड़ियाँ बहुत ही निकट हैं। अतिशय ज्ञानी वर्धमान भी माता-पिता की आयु-स्थिति को समझ रहे थे। वे माता-पिता के मनोभाव भी गहराई से महसूस करते थे। माता-पिता भी अपना हर मनोभाव वर्धमान से साझा करते थे। उन्होंने अपने महान सुपुत्र के समक्ष अंतिम आराधना संलेखना की भावना व्यक्त की।
मप्र में कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल, कांग्रेस ने उन्हें 'विश्वासघाती' बताया
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से कांग्रेस के एक पूर्व विधायक और पार्टी के कई अन्य स्थानीय नेता शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस पर कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने उन्हें विश्वासघाती बताया।
टी20 विश्व कप खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हूं: कार्तिक
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सत्र में शानदार फॉर्म में चल रहे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए फिर से खेलने के अपने सपने को नहीं छोड़ा है और टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने के लिए वह वो सबकुछ करेंगे जो वह कर सकते हैं।
भाजपा की फिल्म पहले दिन पहले शो में ही 'फ्लॉप' हो गई: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य में पहले चरण के मतदान से माहौल बदलने का दावा करते हुए शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फिल्म पहले दिन पहले शो में ही 'फ्लॉप' हो गई है।
पहले चरण में कांग्रेस-सपा का सूपड़ा साफ हो गया: अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि पहले चरण में कांग्रेस-सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीट - सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में शुक्रवार को मतदान हुआ।
वीरों की धरती पर योगी का गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत
रणबांकुरों की धरती राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बाबा बुलडोजर के नाम से प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत गुलाब की पंखुड़ियां बरसा कर किया गया। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ शनिवार को दूसरी बार राजस्थान में प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, चित्तौड़गढ़ से सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार सीपी जोशी के लिए रोड शो किया। बेतहाशा गर्मी में भी राजस्थान की सड़कों पर 'मोदी-मोदी, योगी-योगी' की ही गूंज रही। योगी तथा जोशी ने भैरो सिंह शेखावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
चेन्नई सुपर किंग्स के दिल की धड़कन हैं धोनी: फ्लेमिंग
महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के दिल की 'धड़कन' बताते हुए कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि घुटने की चोट से उबरने के बाद वह लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते लिहाजा शानदार फॉर्म के बावजूद उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर नहीं भेजा जा सकता।
मस्तिक सर्जरी के बाद 10 दिवसीय प्रवास पर इंडोनेशिया पहुंचे सद्गुरु
यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु, मस्तिष्क की सर्जरी के एक महीने बाद, काम पर वापस आ गए हैं।
तिहाड़ प्रशासन की रिपोर्ट: केजरीवाल ने गिरफ्तारी से महीनों पहले इंसुलिन लेना बंद कर दिया था
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी से महीनों पहले इंसुलिन का इंजेक्शन लगवाना बंद कर दिया था और वह साधारण मधुमेह रोधी दवा ले रहे थे।
शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना जारी, अंबाला-अमृतसर रूट पर 54 ट्रेन रद्द
पंजाब के पटियाला जिले के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का पटरियों पर धरना चौथे दिन भी जारी रहने के कारण अंबाला-अमृतसर मार्ग पर कुल 54 ट्रेन शनिवार को रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
'केंद्र का लक्ष्य भारत को विनिर्माण, सेवाओं के लिए आकर्षक गंतव्य बनाना'
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि केंद्र ने भारत को विनिर्माण और सेवाओं के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाने के लिए नीतियां तैयार की हैं। उन्होंने आगे जोड़ा कि न केवल घरेलू बाजार के लिए बल्कि निर्यात के लिए उत्पादन करने पर सरकार का जोर है।
हेड की ताबड़तोड़ पारी के दम पर सनराइजर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रन से हराया
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ पारियों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए महज 38 गेंद में 131 रन की साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 67 रन से शिकस्त दी।
कांग्रेस के समय आतंकियों को बिरयानी खिलाई जाती थी: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए हुए मतदान की ओर इशारा करते हुए शनिवार को कहा कि पहले चरण के 'तूफान' ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता सौंपने का प्रण कर लिया है। योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि \"कांग्रेस के समय आतंकियों को बिरयानी खिलाई जाती थी।\"
नए आपराधिक न्याय कानून हमारे समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण: सीजेआई
प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ ने नए आपराधिक न्याय कानूनों के अधिनियमन को समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए शनिवार को कहा कि भारत अपनी आपराधिक न्याय प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव के लिए तैयार है।
समाज में प्रेम, सद्भावना फैलाने का संकल्प लें: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को देशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं और लोगों से समाज में प्रेम एवं सद्भावना फैलाने का संकल्प लेने को कहा।
केजरीवाल को 'धीमी मौत' की ओर धकेला जा रहा: 'आप'
आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन और चिकित्सक के परामर्श से वंचित रखकर तिहाड़ जेल में उन्हें \"धीमी मौत\" की ओर धकेला जा रहा है।
लोगों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी
बेंगलूरु पैलेस में सभा विजय संकल्प सम्मेलन को किया संबोधित
अमेठी के बाद राहुल गांधी को वायनाड भी छोड़ना पड़ेगा: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव हारने जा रहे हैं और 26 अप्रैल को वहां मतदान के बाद 'गांधी और उनकी टोली' एक दूसरी सुरक्षित सीट की तलाश करेगी। मोदी ने कहा कि अमेठी के बाद राहुल गांधी को वायनाड भी छोड़ना पड़ेगा।
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली बार शोंपेन जनजाति के सात सदस्यों ने मतदान किया
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली बार शोंपेन जनजाति के सात सदस्यों ने शुक्रवार को केंद्रशासित प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
अपूर्वा अरोड़ा ने 'फैमिली आज कल' के लिए चुना नो मेकअप लुक
अभिनेत्री अपूर्वा अरोड़ा ने सीरीज फैमिली आज कल के लिये नो-मेकअप लुक अपनाया था। अपूर्वा अरोड़ा को स्ट्रीमिंग सीरीज़ 'फैमिली आज कल' में अपने काम के लिए काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
'हीरामंडी' प्रोमो में वहीदा के रूप में संजीदा शेख ने अपनी सुंदरता से किया मंत्रमुग्ध
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के निर्माताओं ने शुक्रवार को वहीदा के रूप में संजीदा शेख के चरित्र का प्रोमो जारी किया।