Prøve GULL - Gratis
मणिपुर में हिंसा और पूर्वोत्तर की राजनीति
Business Standard - Hindi
|November 23, 2024
नैशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने मणिपुर की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया।
राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 32 विधायक हैं। सात विधायकों वाली एनपीपी के पीछे हटने से पूर्ण बहुमत वाली सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। विशेष बात यह है कि एनपीपी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की तर्ज पर बनाए गए राजनीतिक मोर्चे नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस से अलग नहीं हुई है। पार्टी उन गठबंधन सरकारों में भी बनी साझेदार है, जिनमें भाजपा शामिल है।
मेघालय में 31 विधायकों वाली एनपीपी सरकार को भाजपा के दो विधानसभा सदस्यों का भी समर्थन प्राप्त है। नागालैंड में एनपीपी के 5 विधायक हैं और वह नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा है। इसी प्रकार अरुणाचल प्रदेश में पांच सदस्यों वाली एनपीपी भाजपा नीत सरकार में हाथ बंटा रही है।
मणिपुर में एनपीपी अध्यक्ष कॉनराड संगमा की मांग है कि भाजपा एन. बीरेन सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाए तो वह सरकार को दोबारा समर्थन देने के लिए तैयार हैं। भले ही संगमा सरकार से हटने को अपने दिल की आवाज पर उठाया गया कदम बता रहे हों, लेकिन इसमें भी राजनीति और स्वार्थ झलकता है। मणिपुर के जिरीबाम जिले में हिंसा की हाल की घटनाओं में कम से कम 19 लोग मारे गए हैं। मणिपुर में लगभग 50 फीसदी आबादी मैतेई समुदाय की है।
मणिपुर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को इस समुदाय को जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग पर विचार करने की बात कही थी। इसी आधार पर जब मैतेई लोगों ने सरकार के समक्ष अपनी आवाज उठाई तो राज्य के अन्य जनजातीय समूहों के साथ 2023 में व्यापक स्तर पर हिंसा भड़क उठी।
Denne historien er fra November 23, 2024-utgaven av Business Standard - Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
'भारत 2047 तक जैव प्रौद्योगिकी में हासिल करे वर्चस्व'
भारत को 2047 तक जैव प्रौद्योगिकी में वर्चस्व हासिल करने पर जोर देना चाहिए। यह बात बेंगलूरु प्रौद्योगिकी सम्मेलन के दौरान बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने कही है।
1 min
November 19, 2025
Business Standard - Hindi
मधुमेह के लिए 'पेसमेकर' पर काम कर रही बायोरेड
चिकित्सा उपकरण बनाने वाली पुणे की कंपनी बायोरैड मेडिसिस एक ऐसा उपकरण विकसित कर रही है जिसे मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए शरीर में इंप्लांट किया जा सकता है।
2 mins
November 19, 2025
Business Standard - Hindi
बाजार में छह दिन से जारी तेजी पर विराम
शेयर बाजार में पिछले छह दिन से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और दोनों मानक सूचकांक गिरकर बंद हुए।
1 mins
November 19, 2025
Business Standard - Hindi
क्लाउडफ्लेयर में बाधा, चैटजीपीटी-एक्स प्रभावित
इंटरनेट अवसंरचना प्रदाता क्लाउडफ्लेयर ने कहा है कि वह उस समस्या का पता लगा रहा है जिससे 'एक्स', कुछ मल्टीप्लेयर गेम्स और चैटजीपीटी में व्यवधान उत्पन्न हुआ है।
1 min
November 19, 2025
Business Standard - Hindi
अगले वर्ष बढ़ेगा आईटी खर्च
भा रत का सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) खर्च अगले साल यानी 2026 में 176.3 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान है।
2 mins
November 19, 2025
Business Standard - Hindi
डेटा साझेदारी आदेश पर मांगी स्पष्टता
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने राष्ट्रीय कंपनी कानून अपील पंचाट (एनसीएलएटी) के समक्ष एक आवेदन दायर कर उसके 4 नवंबर के फैसले पर स्पष्टीकरण मांगा है।
1 mins
November 19, 2025
Business Standard - Hindi
आईपीओ में ओएफएस की भरमार
इस साल आईपीओ में सेकंडरी शेयरों की बिक्री लगभग 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची
2 mins
November 19, 2025
Business Standard - Hindi
कंपनियों के विभाजन पर कर राहत की मांग
केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले, देश को औद्योगिक घरानों ने सरकार से आग्रह किया है कि नए आयकर अधिनियम के तहत कंपनी के कारोबार को अलग करने की प्रक्रिया (डिमर्जर) को कर मुक्त बनाया जाए, विशेष तौर पर उन मामलों में जिनमें सहयोगी कंपनियों में 25 प्रतिशत या उससे अधिक शेयरधारिता वाले निवेशों का हस्तांतरण शामिल है।
1 mins
November 19, 2025
Business Standard - Hindi
एफडीआई में तेजी लाने के प्रयास
वा णिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि सरकार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और विदेशी संस्थागत निवेश (एफआईआई) को सुचारु करने के लिए साझेदारों के साथ नियमित परामर्श कर रही है।
1 mins
November 19, 2025
Business Standard - Hindi
दिसंबर 2026 तक सेंसेक्स पहुंचेगा
1.07 लाख पर : मॉर्गन स्टैनली
2 mins
November 19, 2025
Listen
Translate
Change font size
