सन 1895 में जब एक्स-रे की खोज हुई तब लोगों को लगा कि उन्होंने दुनिया की उस शक्ति को खोज लियो है जो किसी भी मनुष्य के अंदर झांक सकती है, और आंतरिक गतिविधियों को एक फिल्म पर उतार सकती है। कुछ ही समय में एक्स-रे की खोज चिकित्सा विज्ञान के लिए वरदान साबित हुई। आज आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का एक बड़ा हिस्सा है। एक्स-रे टेक्नोलॉजी पर टिका हुआ है।
उस समय लोगों में शरीर के अंदर झांकने की इस प्रक्रिया को लेकर इतनी ज्यादा उत्सुकता थी कि लोग अपने जूतों तक का साइज़ नापने के लिए एक्स-रे करवाते थे। मेलों में जादुई मशीन लगी होती थी, यह जानने के लिए नहीं कि आप क्या साथ लेकर जा रहे हैं बल्कि यह बताने के लिए कि आपके पास क्या हैं, हम एक जादुई मशीन से बता सकते हैं। यह एक्स-रे मशीन उस वक़्त लोगों को चकित करती थी। लोग अपने छोटे बच्चों का एक्स-रे सिर्फ़ इसलिए करवा लेते थे ताकि उसकी एक फोटो फ्रेम निकाल सके। मशीन से शरीर के अंदर झांकने यह प्रक्रिया अद्भुत तो थी मगर शरीर को इसकी क्या क़ीमत चुकानी पड़ेगी, यह तब पता चली, जब लोगों की त्वचा काली पड़ने लगी और चमड़ी उधड़ने लगी।
आज हम बात कर रहे हैं विकिरण की! यानी एक्स-रे और सीटी (Computed Tomography) मशीनों की, जो विकिरण पैदा करती हैं। क्या है विकिरण? साधारण शब्दों में विकिरण एक सघन ऊर्जा है, जिसे हम अक्सर तेज़ रोशनी भी कहते हैं जो आंखों से दिखाई नहीं देती। यही विकिरण हमारे एक्स-रे उतारता है।
विकिरण कहां, कब, कैसे?
सच कहें तो मानव विकास विकिरण के बिना संभव ही नहीं। मनुष्य का शारीरिक और मानसिक बदलाव विकिरण की ही बदौलत हो पाया। अर्थात, हम लगातार प्राकृतिक विकिरण के संपर्क में रह रहे हैं। शोध के अनुसार हमारा शरीर प्राकृतिक रूप के विकिरण के लिए हमेशा से तैयार रहा है और इसका हमारे शरीर पर कोई नुक़सान नहीं होता। इन्हें चंद बिंदुओं से समझा जा सकता है।
1) ब्रह्मांडीय विकिरण
धरती के आस-पास के ग्रहों और तारों से आने वाले विकिरण को ब्रह्मांडीय विकिरण कहा जाता है। ये धरती पर लगभग हर जगह मौजूद होते हैं।
2) धरती पर मौजूद विकिरण
This story is from the August 2024 edition of Aha Zindagi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Sign In
This story is from the August 2024 edition of Aha Zindagi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
अंतरिक्ष केंद्र सतीश धवन
श्रीहरिकोटा स्थित उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र का नाम जिनके नाम पर 'सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र' है, वे सही मायनों में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के केंद्र रहे हैं।
हरी-हरी धरती पर हर
वर्षा की विदाई वेला है। नदियों का कलकल निनाद गूंज रहा है, धरती ने हरीतिमा की चादर ओढ़ रखी है, प्रकृति का हर हिस्सा खिला-खिला, मुस्कराता-सा लग रहा है।
गजानन सुख कानन
भाद्रपद माह की शुक्ल चतुर्थी श्रीगणेश के आगमन की पुण्यमय तिथि है। देव अपना लोक छोड़ मर्त्य मानवों के निवास में उन्हें तारने आ बैठते हैं।
जब मंदिर में उतर आता है चांद
यायावर के सफ़र में तयशुदा गंतव्य तो उसका पसंदीदा होता ही है, राह के औचक पड़ाव भी कोई कम मोहक नहीं होते। बस, दरकार होती है एक खुले दिल और उत्सुक नज़र की। महाराष्ट्र के फलटण से खिद्रापुर के बीच की दूरी यात्रा की परिणति से पहले के छोटे-छोटे आनंद को संजोए हुए है इस बार की यायावरी।
भावनाओं के क़ैदी...
भावनाएं और तर्क हमारे व्यक्तित्व के दो अहम हिस्से हैं और दोनों ही ज़रूरी हैं। लेकिन कभी भावनाएं प्रबल हो जाती हैं तो तार्किक बुद्धि मौन हो जाती है। इसके चलते तनाव बेतहाशा बढ़ जाता है, आवेग में निर्णय ले लिए जाते हैं और फिर अक्सर पछताना ही पड़ता है। यही 'इमोशनली हाईजैक' होना है। जीवन का सुकून इससे उबरने की हमारी क्षमता पर निर्भर करता है।
मेरा वो मतलब नहीं था!
हमारे शब्द सामने वाले को चोट पहुंचा जाते हैं, फिर हम माफ़ी मांगते हुए सफाई देते हैं कि हमारा वह इरादा नहीं था। सवाल उठता है कि अगर इरादा नहीं था तो फिर वैसे शब्द मुंह से निकले कैसे?
...जहां चाह वहां हिंदी की राह
भाषा के मामले में असल चीजें हैं प्रवाह और प्रयोग...हिंदी शब्द समझने में सरल होंगे, अर्थ को ध्वनित करेंगे, और उनका नियमित प्रयोग होगा तो किसी भी क्षेत्र में अंग्रेज़ी शब्दों की घुसपैठ के लिए कोई बहाना ही नहीं बचेगा...
हिंदी के ज्ञान से सरल विज्ञान
पहले हमने दुनिया को विज्ञान का ज्ञान दिया और अब खुद एक विदेशी भाषा में विज्ञान पढ़ रहे हैं। इस बीच आख़िर हुआ क्या? विज्ञान आगे बढ़ गया और हिंदी पीछे रह गई या फिर हमने अपनी भाषा की क्षमता को जाने बग़ैर ही उसे अक्षम मान लिया?
फिल्म नगरिया की भाषा
कितनी अजीब बात है कि हिंदी फिल्म उद्योग की भाषा हिंदी नहीं है। हिंदी फिल्मों में शुद्ध हिंदी का मज़ाक़ बनाया जाता है। सेट पर बातचीत अंग्रेज़ी में होती है, पटकथा अंग्रेज़ी में लिखी जाती है और संवाद रोमन में। हिंदी फिल्मों से करोड़ों कमाने वाले सितारे हिंदी बोलने में हेठी देखते हैं। हालांकि इस घटाटोप के बीच अब आशा की कुछ किरणें चमकने लगी हैं...
हिंदी किताबों में हिंदी
कोई बोली, भाषा बनती है जब वह लिखी जाती है, उसमें साहित्य रचा जाता है और विविध विषयों पर किताबें छपती हैं। पुस्तकों में भाषा का सुघड़ रूप होता है। हिंदी भाषा की विडंबना है कि उसकी किताबों में अंग्रेज़ी शब्दों की आमद बढ़ती जा रही है। कुछ को यह ज़रूरी लगती है तो बहुतों को किरकिरी। सबके अपने तर्क हैं। 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर आमुख कथा का पहला लेख इस अहम मुद्दे पर पड़ताल कर रहा है कि हिंदी किताबों में हिंदी क्यों घटती जा रही है?