![नई सियासी पौध नई सियासी पौध](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1719468567/articles/5orPJEmSc1720002016980/1720002183460.jpg)
अच्छी खबर यह है कि अभी-अभी संपन्न हुए आम चुनावों ने ऐसे युवा नेताओं की फसल पैदा की है जो अब इस देश की निगाह में आ चुके हैं। यह नौजवान पीढ़ी बिलकुल नई ऊर्जा, इच्छाशक्ति और विचारों के प्रति खुलेपन की नुमाइंदगी करती है। ये लोग बदलाव की जरूरत को समझते हैं और उसका सम्मान भी करते हैं।
स्वाभाविक रूप से जो सबसे मुखर आवाज नई पीढ़ी में उभरी है, वह राहुल गांधी की है। 2019 की हताशा और हार के अतल से उबर कर 99 लोकसभा सीटों के सम्मानजनक आंकड़े तक कांग्रेस पार्टी को पहुंचाने वाले इस शख्स की कहानी अलग से कहे जाने योग्य है।
उतनी ही दिलचस्प कहानियां दूसरे युवा नेताओं की हैं जो आने वाले कुछ बरसों में सियासी फिजा पर छा जाने को तैयार हैं। इनमें से तीन पर करीबी निगाह रखी जानी चाहिए।
अखिलेश यादव
युवा नेताओं की ताजा फसल की सबसे अहम पैदाइश हैं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, जिनके जोर से न केवल भाजपा बहुमत से चूक गई बल्कि अयोध्या आंदोलन का केंद्र रहे सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश ने हिंदुत्व के गुब्बारे को पंचर कर डाला।
इस आम चुनाव में उतरने से पहले अखिलेश यादव के सामने एकाधिक चुनौतियां थीं। पहली तो यही, कि चुनाव के सातवें दौर तक खुद को मैदान में टिकाये रखने जितनी ताकत, धैर्य और मिजाज उनमें कायम रहेगा या नहीं। इस मैदान में उनका सामना योगी आदित्यनाथ और उनके प्रभामंडल में सिमटे समूचे प्रशासन से था। फिर उनके ऊपर अमित शाह और नरेंद्र मोदी थे, जो समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल चुके थे। इसके बावजूद अखिलेश ने अपने समर्थकों को निराश नहीं किया और वे दौड़ में बने रहे।
राहुल गांधी के साथ उनकी संयुक्त रैलियों में उमड़ी जबरदस्त भीड़ ने उन्हें और ऊर्जा दी। आखिरकार अपनी पार्टी के खाते में 37 लोकसभा सीटें जीतकर अखिलेश ने अपने नेतृत्व पर उठने वाली तमाम आशंकाओं को शांत कर दिया है। खासकर उनके खानदान में न तो शिवपाल यादव और न ही रामगोपाल यादव के पास उनके नेतृत्व पर सवाल उठाने की कोई कुव्वत बच रही है। मुलायम सिंह यादव की ठोस विरासत अब अखिलेश यादव की काया में पूरी तरह ढल चुकी है।
Bu hikaye Outlook Hindi dergisinin July 08, 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye Outlook Hindi dergisinin July 08, 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही