![मोदी से मोहभंग! मोदी से मोहभंग!](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1719468567/articles/wAGGdEzba1720003734302/1720003854130.jpg)
चुनाव परिणाम आने के अगले दिन 5 जून 2024 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य और पूर्व सह-सरकार्यवाह सुरेश सोनी और संघ-सरकार में समन्वय बनाने वाले अरुण कुमार मुलाकात के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचे। अमित शाह और राजनाथ सिंह वहां पहले से मौजूद थे। चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा के बीच जेपी नड्डा से सीधा सवाल पूछा गया- आपने कहा था कि संघ की प्रासंगिकता अब भाजपा के लिए नहीं है। यह आपने खुद सोचा या किसी के कहने पर कहा? वह कौन है जिसके कहने पर आप ऐसा बोले? नड्डा का जवाब था, ‘‘मैंने वैसा कुछ नहीं कहा जैसा अखबार में छपा।’’ इस पर संघ के पदाधिकारियों का कहना था- लेकिन आपने इसका स्पष्टीकरण नहीं दिया, अखबार में छपी रिपोर्ट का खंडन नहीं किया।
यह मीटिंग ट्रिगर की तरह काम कर गई, जिसके बाद सरसंघचालक मोहन भागवत से लेकर इन्द्रेश कुमार और संघ के मुखपत्र में लिखे गए लेखों के जरिये संघ का गुस्सा सामने आ गया। इसके बाद दिल्ली की धड़कन बढ़ने लगी और सवाल बड़ा होने लगा कि अल्पमत भाजपा की सहयोगियों के सहारे सरकार तो बन गई, लेकिन क्या मोदी इसे पांच साल चला पाएंगे। मुख्य मुद्दा यह है कि बात यहां तक कैसे पहुंची और आने वाले वक्त में इसका क्या असर होगा। इसके लिए मोदी-भागवत की उस ट्यूनिंग को समझना होगा जो बीते दस बरस में कभी भी टकराव तक नहीं पहुंची, बल्कि सरसंघचालक ने हमेशा प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ ही की।
Bu hikaye Outlook Hindi dergisinin July 08, 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye Outlook Hindi dergisinin July 08, 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही