![विरासत बन गई कोलकाता की ट्राम विरासत बन गई कोलकाता की ट्राम](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1730133291/articles/OL8BxDxjT1730200932868/1730201061245.jpg)
कोलकाता की डेढ़ सौ साल पुरानी ऐतिहासिक ट्राम सेवा अब पूरी तरह से बंद होने जा रही है। यह फैसला राज्य सरकार ने लिया है। केवल एक रूट को छोड़ कर बाकी सभी रूट पर यह सेवा बंद की जा रही है। पहले ही कई रूट पर यह सेवा बंद की जा चुकी है। पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने बताया, ‘‘एक हेरिटेज ट्राम एसप्लानेड से मैदान के बीच बची रहेगी जिसका आनंद सैलानी ले सकेंगे। बाकी रूट से हम ट्राम हटाने जा रहे हैं। उनका कहना है कि कोलकाता की सड़कें संकरी होने और दिन-ब-दिन यातायात बढ़ते जाने के कारण ट्राम को चलाना मुश्किल हो रहा था क्योंकि इससे जाम लग रहा था।
उन्होंने मीडिया को बताया, ‘‘ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को दफ्तर जाने में देरी न हो जाए, इसलिए हमें कुछ कठिन निर्णय करने पड़ रहे हैं, जिनमें ट्राम को बंद करना भी शामिल है।’’
आज से पंद्रह साल पहले तक कोलकाता में 37 रूटों पर ट्राम चला करती थी। ये रूट 2011 तक कायम रहा। कोरोना की महामारी के बाद 2022 में केवल दो रूट बचे रह गए। कुल 7000 कर्मचारी 2011 में ट्रामों में काम करते थे। अब एक भी कर्मचारी नहीं बचा है। शहर में 2011 में 61 किलोमीटर ट्राम लाइनें थीं जो 2022 में घटकर 12 किलोमीटर रह गईं। 2011 में 70,000 से ज्यादा सवारियां ट्राम में चलती थीं। अब केवल पांच से सात हजार सवारियां बच गई हैं। राज्य सरकार ने 2018 से ही ट्राम में पैसा लगाना बंद कर दिया था।
पर्यावरण पर काम करने वाले कई संगठनों ने ट्राम सेवाएं बंद करने पर गंभीर एतराज जताया है। उधर, कोलकाता के लोगों की राय सरकार के इस फैसले पर बंटी हुई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि मेट्रो रेल जैसी तीव्र सुविधाओं के लिए अब डेढ़ सौ साल पुरानी संस्था को धीरे-धीरे बंद करने का वक्त आ गया है। ऐसे लोग मानते हैं कि शहर को अब वित्तीय रूप से व्यावहारिक परिवहन साधन चाहिए। ऐसे लोग ट्राम नेटवर्क के आधुनिकीकरण की बात भी करते हैं। इनके मुताबिक सीमित जगह वाली सड़कों को तीव्र परिवहन माध्यमों के हिसाब से खाली किया जाना चाहिए।
Bu hikaye Outlook Hindi dergisinin November 11, 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye Outlook Hindi dergisinin November 11, 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही