![सावन-भादौ में राधा-कृष्णमय हो जाती है ब्रजभूमि](https://cdn.magzter.com/1382621400/1661336224/articles/CperXFjXU1661423683767/1661424106629.jpg)
सावन-भादों के आते ही लोगों का मन बरबस ब्रज भूमि की ओर खिंचने लगता हैं। ब्रज, वह पावन तीर्थ जहाँ श्रीकृष्ण और उनकी आल्हादिनी शक्ति श्री राधेरानी ने रास रचाया था, वहां श्यामा श्याम की युगल जोड़ी ने अपनी दिव्य लीलाओं से ब्रज के कण-कण को प्रेम और भक्ति के रंग से सराबोर कर दिया था। श्रीकृष्ण और राधा के क्रीड़ा-स्थल गोकुल, मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, वृंदावन, नंदगांव सब ब्रज में ही तो है। ब्रज का वह बालकृष्ण जो तेरह वर्ष की आयु में ब्रज को सदा के लिए छोड़कर द्वारका चला गया, किन्तु दस-बारह वर्ष की आयु तक ही उसने ब्रज में ऐसे-ऐसे अद्भुत कौतुक कर दिखाये कि 'यशोदा का नन्दन, गोपियों का जीवन-धन, श्री राधे का प्राणाधार, गउओं का गोपाल, ब्रजवासियों का गोवर्धनधारी, ब्रजवनिताओं का माखन चोर और कंस का संहारक बन गया।
लालित्य और माधुर्य का ऐसा उदाहरण विश्व में और है कहाँ?
ब्रज के छोरा ने बाल-रूप में ही देवराज के इन्द्र का मानमर्दन किया, ब्रह्मा को आश्चर्यचकित किया, कालिया नाग को वश में किया और पूतना, अधासुर, केशी, चाणूर, मुष्टिक जैसे असुरों का विनाश कर दिया। मुरली बजाई तो तीनों लोक मोह लिए, महारास रचाया तो चन्द्रमा की गति हर ली और उस पर भी ऐसा देवता, ऐसा भगवान् कि उसे सखा-भाव से पूजो, चाहे सखी भाव से, दास भाव से रिझाओ या दिव्य भाव से। नाचकर मनाओ या गाकर। भक्तिभाव से पूजो या केवल भावना से। वह हर रूप और हर रंग में आपके साथ है। लालित्य और माधुर्य का ऐसा उदाहरण विश्व में और है कहाँ?
ऐसे मनमोहन को भला कौन भुला सकता है?
श्रीकृष्ण और राधा की मधुर लीलाओं को गाकर जयदेव संस्कृत साहित्य के अविस्मरणीय कवि बन गये, विद्यापति मैथिल कोकिल बन गये, अंधे सूरदास विश्व के महान् कवि बन गये, स्वामी हरिदास संगीत के अवतार बन गये। मीरां जिसके लिए दीवानी होकर वृन्दावन की निकुंजों में, गैल-गलियारों में नाचती रही। रसखान ने गोकुल के ग्वारियाओं के बीच जीवन काटना पसंद किया। ताजबीबी ने मुगलानी होकर भी हिन्दुओं जैसा जीवन काटने की घोषणा की, ऐसे मनमोहन को भला कौन भुला सकता है?
सदियों से भक्तों के आकर्षण का केन्द्र रही कन्हैया की क्रीड़ा भूमि
Diese Geschichte stammt aus der September 2022-Ausgabe von Jyotish Sagar.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der September 2022-Ausgabe von Jyotish Sagar.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
![एकादशी व्रत का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1718785/wx1Dd0-dn1717490549774/1717490752361.jpg)
एकादशी व्रत का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण
व्रत और उपवास भारतीय जनमानस में गहरे गुँथे हुए शब्द हैं। 'व्रत' का अर्थ होता है, 'संकल्प हैं। लेना' अर्थात् अपने मन और शरीर की आवश्यकताओं को नियंत्रित करते हुए स्वयं को संयमित करना।
![पवित्र दिवस है गंगा-दशहरा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1718785/zegU84DgF1717490350227/1717490505401.jpg)
पवित्र दिवस है गंगा-दशहरा
गंगा दशमी न केवल पूजा-पाठ और अध्यात्म तक सीमित रहना चाहिए वरन् इसके साथ-साथ हमें गंगा नदी के संरक्षण और गंगा जल जैसे पक्षों पर शोध की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए।
![मनोचिकित्सा से आरोग्य लाभ](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1718785/bbPdmvJN-1717490130991/1717490336592.jpg)
मनोचिकित्सा से आरोग्य लाभ
आरोग्य की दृष्टि से शारीरिक रोगों के साथ-साथ मानसिक व्याधियों की भी मुख्य भूमिका रहती है।
![हनुमान् 'जयन्ती' या 'जन्मोत्सव'?](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1718785/vL5RQQZhC1717489780838/1717490123259.jpg)
हनुमान् 'जयन्ती' या 'जन्मोत्सव'?
मूल रूप से 'जयन्ती' शब्द ' जन्मदिवस' या 'जन्मोत्सव' के रूप में प्रयुक्त नहीं होता था, परन्तु श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के एक भेद के रूप में कृष्ण जयन्ती से चलते हुए यह शब्द अन्य देवी-देवताओं के जन्मतिथि के सन्दर्भ में भी प्रयुक्त होने लगा।
![पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब और नवनिर्मित कोरीडोर-टर्मिनल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1718785/nIlnEEMbu1717489473517/1717489776705.jpg)
पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब और नवनिर्मित कोरीडोर-टर्मिनल
आखिर ऐसा क्या है कि इतना प्रसिद्ध तीर्थस्थल होने के बाद भी गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में जाने वाले दर्शनार्थियों की संख्या जैसी उम्मीद की गई थी, उसकी तुलना में हमेशा ही बहुत कम रहती है।
![शनि साढ़ेसाती और मनुष्य के जीवन पर प्रभाव](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1718785/nlnWRtezY1717485878963/1717486133863.jpg)
शनि साढ़ेसाती और मनुष्य के जीवन पर प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र अति प्राचीन काल से जाना जाता है। सिद्धान्त, संहिता तथा होरा नामक तीन स्कन्धों से युक्त इसे 'वेदों का नेत्र' कहा गया है। वैसे तो वेद के दो नेत्र होते हैंस्मृति और ज्योतिष।
![गोचराष्टक वर्ग से शनि के गोचर का अध्ययन](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1718785/nvu03X-qv1717485453437/1717485866948.jpg)
गोचराष्टक वर्ग से शनि के गोचर का अध्ययन
यदि ग्रह गोचराष्टक वर्ग में 4 या अधिक रेखाओं वाली राशि पर गोचर कर रहा है, तो जिन-जिन कक्षाओं में उस राशि को शुभ रेखाएँ प्राप्त हुई हैं, उन कक्षाओं के स्वामी ग्रह के जन्मपत्रिका में भावों और नैसर्गिक कारकत्वों से सम्बन्धित शुभफलों की प्राप्ति होती है।
![सप्तर्षि और सप्तर्षि मण्डल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1718785/vayhOmmzt1717485129027/1717485421191.jpg)
सप्तर्षि और सप्तर्षि मण्डल
प्रत्येक मनु के काल को मन्वन्तर कहा जाता है। प्रत्येक मन्वन्तर में देवता, इन्द्र, सप्तर्षि और मनु पुत्र भिन्न-भिन्न होते हैं। जैसे ही मन्वन्तर बदलता है, तो मनु भी बदल जाते हैं और उनके साथ ही सप्तर्षि, देवता, इन्द्र आदि भी बदल जाते हैं।
![अजमेर की भगवान् नृसिंह प्रतिमाएँ](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1679328/2yWm_u4W31714474136097/1714474267037.jpg)
अजमेर की भगवान् नृसिंह प्रतिमाएँ
विधानानुसार नृसिंहावतार मानव एवं पशु रूप धारण किए, शीश पर मुकुट, बड़े नाखून, अपनी जानू पर स्नेह के साथ प्रह्लाद को बिठाए हुए है। बालक प्रह्लाद आँखें मूँदे, करबद्ध विनम्र भाव से स्तुति करते प्रतीत हो रहे हैं।
![सूर्य नमस्कार से आरोग्य लाभ](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/4730/1679328/vHJD203bs1714473957430/1714474112917.jpg)
सूर्य नमस्कार से आरोग्य लाभ
सूर्य नमस्कार की विशेष बात यह है कि इसका प्रत्येक अगले आसन के लिए प्रेरित करता है। इस क्रम में लगातार 12 आसन होते हैं। इन आसनों में श्वास को पूरी तरह भीतर लेने और बाहर निकालने पर बल दिया जाता है।