Vuélvete ilimitado con Magzter GOLD

Vuélvete ilimitado con Magzter GOLD

Obtenga acceso ilimitado a más de 9000 revistas, periódicos e historias Premium por solo

$149.99
 
$74.99/Año

Intentar ORO - Gratis

सिंड्रेला

Naye Pallav

|

Naye Pallav 17

हर लड़की को अपने राजकुमार का इंतजार होता है, जो घोड़ी में आकर उसे ले जाये। लगभग सभी लड़कियां यही सपने देखकर बड़ी होती हैं। सिंड्रेला भी ऐसी ही लड़की थी, जो बचपन से अपने राजकुमार का इंतजार करती आ रही थी। सिंड्रेला के हालात बहुत खराब एवं मजबूरी भरी थे, तब भी उसने यह सपना देखना नहीं छोड़ा था। सिंड्रेला के जीवन में एक परी आती है, जो उसके जीवन को बदल देती है, उसे उसके राजकुमार से मिलाती है। चलिए, आज आपको परियों की दुनिया में लेकर चलते हैं और सिंड्रेला और उसके राजकुमार से मिलाते हैं।

सिंड्रेला

प्राचीन समय की बात है। कहीं दूर देश में सिंड्रेला नाम की एक सुंदर लड़की रहती थी। खुबसूरत होने के साथ-साथ सिंड्रेला बहुत समझदार और दयालु भी थी।

सिंड्रेला की मां का बचपन में ही देहांत हो गया था। मां के देहांत के बाद सिंड्रेला के पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। अब वह अपने पिता, सौतेली मां और दो सौतेली बहनों के साथ ही रहा करती थी।

सौतेली मां और बहनें सिंड्रेला को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थीं। उसकी खुबसूरती और समझदारी से वे तीनों हमेशा जलती रहती थीं, क्योंकि उसकी दोनों सौतेली बहनें न तो खुबसूरत थीं और न ही समझदार।

एकदिन की बात है। सिंड्रेला के पिता को किसी काम के लिए बाहर जाना पड़ा। सिंड्रेला के पिता के बाद सौतेली मां ने सिंड्रेला के साथ बुरा बर्ताव करना शुरू कर दिया।

सबसे पहले तो उसने सिंड्रेला की खूबसूरत वस्त्र को उतरवा लिया और उसे नौकरानियों वाले कपड़े पहनवा दिए। इसके बाद उन तीनों ने सिंड्रेला के साथ नौकरानी जैसा व्यवहार करना शुरू कर दिया।

वो उससे खाना बनवाती, घर की सफाई करवाती, कपड़े और बर्तन धुलवाती और घर के बाकी सारे काम करवाती। यहां तक कि उन तीनों ने सिंड्रेला का कमरा भी उससे छीन लिया और उसे स्टोर रूम में रहने के लिए मजबूर कर दिया।

बेचारी सिंड्रेला के पास उनकी बात मानने के अलावा कोई चारा नहीं था। आसपास के पेड़ों पर रहने वाले पक्षी और स्टोर रूम के चूहों के अलावा सिंड्रेला का और कोई दोस्त नहीं था। वह दिनभर काम करती और रात में अपने दोस्तों से बात करते-करते सो जाया करती थी।

जिस देश में सिंड्रेला रहती थी, एक दिन वहां के राजा के सिपाहियों ने बाजार में घोषणा करवाया कि राजकुमार की शादी के लिए राजा ने महल में एक समारोह का आयोजन करवाया है। इस समारोह के लिए उन्होंने नगर की विवाह योग्य सभी लड़कियों को आमंत्रित किया है। सिंड्रेला की बहनों ने जैसे ही यह घोषणा सुनी, वे दोनों दौड़ती हुई अपनी मां के पास पहुंचकर उन्हें सारी बात बताई।

उनकी मां ने कहा कि इस समारोह में सबसे सुंदर तुम दोनों ही लगोगी। राजकुमार का विवाह तुम दोनों में से किसी एक के अलावा किसी और के साथ नहीं होगा।

Naye Pallav

Esta historia es de la edición Naye Pallav 17 de Naye Pallav.

Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.

¿Ya eres suscriptor?

MÁS HISTORIAS DE Naye Pallav

Naye Pallav

Naye Pallav

तीन मछलियां

एक नदी के किनारे उसी नदी से जुड़ा एक बड़ा जलाशय था। \"जलाशय में पानी गहरा होता है, इसलिए उसमें काई तथा मछलियों का प्रिय भोजन जलीय सूक्ष्म पौधे उगते हैं। ऐसे स्थान मछलियों को बहुत रास आते हैं। उस जलाशय में भी नदी से बहुत-सी मछलियां आकर रहती थीं। अंडे देने के लिए तो सभी मछलियां उस जलाशय में आती थीं। वह जलाशय लंबी घास व झाड़ियों द्वारा घिरा होने के कारण आसानी से नजर नहीं आता था।

time to read

3 mins

Naye Pallav 20

Naye Pallav

Naye Pallav

टिटिहरी का जोड़ा और समुद्र का अभिमान

समुद्रतट के एक भाग में एक टिटिहरी का जोड़ा रहता था। अंडे देने से पहले टिटिहरी ने अपने पति को किसी सुरक्षित प्रदेश की खोज करने के लिये कहा। टिटिहरे ने कहा \"यहां सभी स्थान पर्याप्त सुरक्षित हैं, तू चिन्ता न कर।\"

time to read

3 mins

Naye Pallav 20

Naye Pallav

Naye Pallav

लड़ते बकरे और सियार

एकदिन एक सियार किसी गांव से गुजर रहा था। उसने गांव के \"बाजार के पास लोगों की एक भीड़ देखी।

time to read

1 min

Naye Pallav 20

Naye Pallav

Naye Pallav

एक नेता का कबूलनामा

चुनाव की घोषणा हो चुकी थी। सीट बंटवारे की पहली लिस्ट पार्टी जारी कर चुकी थी। कई नेताओं के नाम इस लिस्ट में नहीं थे। सभी असंतुष्ट नेता पार्टी कार्यालय में आकर हंगामा मचा रहे थे। कुछ नेता 'पार्टी अध्यक्ष मुर्दाबाद' के नारे लगा रहे थे, तो कुछ गमला-मेज-कुरसी पटक रहे थे। लोटन दास अपनी धोती खोलकर प्रवेश द्वार पर बिछा धरने पर बैठ गये। अन्य नेताओं से चिल्लाकर बोले, \"भाइयों, आप भी इस मनमानी के खिलाफ हमारा साथ दें। पैसे देकर खरीदे गये हैं टिकट ! इसके खिलाफ हम यहां नंग-धड़ंग धरना देंगे, प्रदर्शन करेंगे।\"

time to read

6 mins

Naye Pallav 20

Naye Pallav

Naye Pallav

भोलाराम का जीव

ऐसा कभी नहीं हुआ था... धर्मराज लाखों वर्षों से असंख्य आदमियों को कर्म और सिफारिश के आधार पर स्वर्ग या नर्क में निवास - स्थान 'अलॉट करते आ रहे थे... पर ऐसा कभी नहीं हुआ था।

time to read

4 mins

Naye Pallav 20

Naye Pallav

Naye Pallav

कसबे का आदमी

सुबह पांच बजे गाड़ी मिली। उसने एक कंपार्टमेंट में अपना बिस्तर लगा दिया। समय पर गाड़ी ने झांसी छोड़ा और छह बजते-बजते डिब्बे में सुबह की रौशनी और ठंडक भरने लगी। हवा ने उसे कुछ गुदगुदाया। बाहर के दृश्य साफ हो रहे थे, जैसे कोई चित्रित कलाकृति पर से धीरे-धीरे ड्रेसिंग पेपर हटाता जा रहा हो। उसे यह सब बहुत भला - सा लगा। उसने अपनी चादर टांगों पर डाल ली। पैर सिकोड़कर बैठा ही था कि आवाज सुनाई दी, ' पढ़ो पटे सित्ताराम सित्ताराम...'

time to read

5 mins

Naye Pallav 20

Naye Pallav

Naye Pallav

मुगलों ने सल्तनत बख्श दी

हीरेजी को आप नहीं जानते और यह दुर्भाग्य की बात है। इसका यह अर्थ नहीं कि केवल आपका दुर्भाग्य है, दुर्भाग्य हीरोजी का भी है। कारण, वह बड़ा सीधा-सादा है। यदि आपका हीरोजी से परिचय हो जाए, तो आप निश्चय समझ लें कि आपका संसार के एक बहुत बड़े विद्वान से परिचय हो गया।

time to read

5 mins

Naye Pallav 20

Naye Pallav

Naye Pallav

भिखारिन

जाह्नवी अपने बालू के कम्बल में ठिठुरकर सो रही थी। शीत कुहासा बनकर प्रत्यक्ष हो रहा था। दो-चार लाल धारायें प्राची के क्षितिज में बहना चाहती थीं। धार्मिक लोग स्नान करने के लिए आने लगे थे।

time to read

3 mins

Naye Pallav 20

Naye Pallav

Naye Pallav

अंधों की सूची में महाराज

गोनू झा के साथ एकदिन मिथिला नरेश अपने बाग में टहल रहे थे। उन्होंने यूं ही गोनू झा से पूछा कि देखना और दृष्टि-सम्पन्न होना एक ही बात है या अलग-अलग अर्थ रखते हैं?

time to read

2 mins

Naye Pallav 19

Naye Pallav

Naye Pallav

कौवे और उल्लू का बैर

एकबार हंस, तोता, बगुला, कोयल, चातक, कबूतर, उल्लू, आदि सब पक्षियों ने सभा करके यह सलाह की कि उनका राजा वैनतेय केवल वासुदेव की भक्ति में लगा रहता है; व्याधों से उनकी रक्षा का कोई उपाय नहीं करता; इसलिये पक्षियों का कोई अन्य राजा चुन लिया जाय। कई दिनों की बैठक के बाद सबने एक सम्मति से सर्वाङग सुन्दर उल्लू को राजा चुना।

time to read

2 mins

Naye Pallav 19