CATEGORIES

कोरोना काल में किसानों की कड़ी मेहनत के चलते ही ढहने से बच गयी अर्थव्यवस्था
Open Eye News

कोरोना काल में किसानों की कड़ी मेहनत के चलते ही ढहने से बच गयी अर्थव्यवस्था

दुनिया के देशों द्वारा किसानों को अनुदान देने पर नुक्ताचीनी की जाती रही है पर कोरोना ने खेती किसानी के महत्व को और अधिक बढ़ा दिया है। जहां तक भारत की बात है सरकार, किसानों व कृषि विज्ञानियों के समग्र प्रयासों से देश आज खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है। जिस कोरोना वायरस ने पिछले करीब छह माह से सारी दुनिया को हिलाकर रख दिया है उसमें यदि कोई चीज सोने जैसी खरी उतरी है तो वह है खेती- किसानी। दरअसल 2019 के अंतिम माहों में चीन में जिस तरह से कोरोना ने अपना प्रभाव दिखाना आरंभ किया और चीन के बाद इटली और फिर योरोपीय देशों में मौत का ताण्डव मचा उससे सारी दुनिया हिल के रह गई। मार्च के दूसरे पखवाड़े से हमारे देश में भी कोरोना ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया और चार लॉकडाउन भुगतने के बाद अब अनलॉक-2 का दौर चल रहा है। हमारे देश में ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख को पार कर गई है। लाख प्रयासों के बावजूद दुनिया भर में हजारों की संख्या में संक्रमण के मामले प्रतिदिन आ रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि चीन सहित कुछ देशों में कोरोना जिस तरह से लौटकर आ रहा है वह गंभीर है।

time-read
1 min  |
July 2020
यूपी में सधे कदमों से मिशन 2022 की ओर बढ़ती जा रही हैं प्रियंका गांधी
Open Eye News

यूपी में सधे कदमों से मिशन 2022 की ओर बढ़ती जा रही हैं प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी सधे हुए कदमों से 2022 के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही हैं। 2022 का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रियंका ने पुराने चेहरों को साइड लाइन करके अपनी पसंद की टीम तैयार कर ली है। प्रदेश से लेकर जिला और नगर इकाइयों तक पर उनकी नजर है। कोरोना काल में प्रियंका जिस तरह की सियासत कर रही हैं उसकी 'टाइमिंग' पर सवाल उठाये जा सकते हैं, लेकिन प्रियंका के जज्बे को तो 'सलाम करना ही पड़ेगा, जो कोराना से निपटने लिए जद्दोजहद कर रही योगी सरकार को लगातार आईना दिखाने का काम कर रही हैं। बिना इन आरोपों की चिंता किए कि कोरोना काल में भी गांधी परिवार घटिया सियासत कर रहा है।

time-read
1 min  |
July 2020
लॉकडाउन के दौरान भारत में नयी जीवनशैली बन गया वर्क फ्रॉम होम
Open Eye News

लॉकडाउन के दौरान भारत में नयी जीवनशैली बन गया वर्क फ्रॉम होम

एकल परिवारों में कामकाजी महिलाओं के लिए घर व ऑफिस में सामंजस्य बिठाना मुश्किल होता है। अमेरिका में हुए मॉम क्रॉप्स के सर्वे में पता चला कि वर्क फॉम होम की सुविधा मिले, तो वहां 50 फीसदी महिलाएं थोड़े कम पैकेज पर भी काम करने को तैयार रहती हैं। देश एवं दुनिया में कोरोना महामारी एवं प्रकोप ने न केवल हमारी जीवनशैली बल्कि कार्यशैली में भी आमूलचूल परिवर्तन कर दिया है। जिन देशों में लॉकडाउन हुआ और तीन-तीन, चार-चार महीनों तक इन स्थितियों को सामना करना पड़ा, उन सभी देशों में वर्क फॉम होम की कार्यशैली को अपनाना पड़ा। कंपनियों को अपने वर्कर के लिये वर्क फॉम होम शुरू करना पड़ा था।

time-read
1 min  |
July 2020
हालात यही रहे तो पेट्रोल-डीजल के लिए भी बैंक से लोन लेना पड़ेगा
Open Eye News

हालात यही रहे तो पेट्रोल-डीजल के लिए भी बैंक से लोन लेना पड़ेगा

सुबह-सुबह बैंक खुलते ही जाकर अभिनव ने आसन जमाया। उसके साथ उसकी पत्नी, पत्नी की सहेली, सहेली का पति, गारंटर सभी थे। वैसे प्रबंधक जी उस दिन भी व्यस्त थे। लेकिन पहले से ही फिल्डिंग जमाकर रखने का लाभ यह हुआ कि अभिनव को कोई दिक्कत नहीं हुई।

time-read
1 min  |
July 2020
विश्व में 'लॉकडाउन की नीति' कहीं 'गलत' व 'असफल' तो सिद्ध नहीं हो रही है?
Open Eye News

विश्व में 'लॉकडाउन की नीति' कहीं 'गलत' व 'असफल' तो सिद्ध नहीं हो रही है?

'कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिये कमोवेश पूरे विश्व में लॉकडाउन की नीति अपनाई, जिसके परिणाम स्वरूप आज विश्व के लगभग 200 देशों की आधी से ज्यादा आबादी घर में कैद है, और आर्थिक रथ का चक्का जाम हो गया हैं। इसके बावजूद कमोवेश कुछ को छोड़कर प्रायः हर देश में संक्रमित मरीजों की संख्या में औसतन वृद्धि ही हो रही है।हमारा देश भारत भी इससे अछूता नहीं बचा है। तो फिर क्यों न यह माना जाए कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये लॉकडाउन की नीति ही मूल रूप से गलत हैं? इसलिए कि इससे संक्रमण को रोकने के घोषित उद्देश्य की प्राप्ति तो हुई नहीं ? अलावा इसके परिणाम स्वरूप सभी देशों का आर्थिक स्वास्थ्य बीमार हो जाने के कारण इससे पैदा हुई दूसरी नई (आर्थिक) बीमारी के चलते अधिकांश देश बेरोजगारी व आर्थिक मंदी के गर्त में चले गये।

time-read
1 min  |
June 2020
मोदी सरकार के एक साल राज्यों में शिकस्त के बाद भी भाजपा ने कायम रखी अपनी ताकत
Open Eye News

मोदी सरकार के एक साल राज्यों में शिकस्त के बाद भी भाजपा ने कायम रखी अपनी ताकत

लोकसभा चुनाव के बाद, एक के बाद एक विधानसभा चुनाव में मिली हार से भाजपा में निराशा के भाव बढ़ती जा रही थी। भाजपा दिल्ली को लेकर अति उत्साहित थी। दिल्ली में इस साल फरवरी में चुनाव हुए। भाजपा ने पूरा दमखम लगाया परंतु कामयाबी नहीं मिल पाई। साल 2019 में दोबारा सत्ता में वापसी के बाद भाजपा ने देश में अपने प्रभुत्व को बरकरार रखा। 2014 में जब नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा केंद्र की सत्ता में आई थी, उसके बाद से लगातार इस पार्टी का दबदबा देश के अन्य भागों में भी बढ़ता गया।

time-read
1 min  |
June 2020
पैकेज किसके लिए?
Open Eye News

पैकेज किसके लिए?

करोड़ रुपये की वृद्धि की है। दूसरे प्रदेशों से लौट रहे श्रमिकों के समक्ष गहरा आर्थिक संकट है। उन्हें रोजगार की अधिक जरूरत है ताकि उनकी जिंदगी चल सके।

time-read
1 min  |
June 2020
उच्चतम न्यायालय की स्वतःप्रेरणा से प्रवासियों श्रमिकों पर निर्णय!
Open Eye News

उच्चतम न्यायालय की स्वतःप्रेरणा से प्रवासियों श्रमिकों पर निर्णय!

उच्चतम न्यायालय की स्वतःप्रेरणा से प्रवासियों श्रमिकों पर निर्णय!

time-read
1 min  |
June 2020
नुकसान तो बहुत हुआ है पर अब फिर उठ खड़े होकर आगे बढ़ने का समय
Open Eye News

नुकसान तो बहुत हुआ है पर अब फिर उठ खड़े होकर आगे बढ़ने का समय

समस्याएं सब गिना रहे हैं, समाधान कोई नहीं बन रहा है। 12 करोड़ लोग बेरोजगार हो चुके हैं और उद्योग-व्यापार ठप्प है। देश में गरीबी की सीमा रेखा से नीचे रहने वालों की संख्या 21.7 प्रतिशत से बढ़ कर 40 प्रतिशत से ऊपर तक होने की संभावनाएं हैं। अब लॉकडाऊन आंशिक रूप से उठ गया है, इससे सामान्य जीवन के धीरे-धीरे पटरी पर लौटने में मदद मिलेगी। यही वह क्षण है जिसकी हमें प्रतीक्षा थी और वह सोच है जिसका आह्वान है अभी और इसी क्षण हमें कोरोना महामारी के साथ जीने की संयम, धैर्य एवं मनोबल पूर्ण एवं सावधानीपूर्ण तैयारी करनी होगी। कोरोना लम्बा चलने वाला है और उससे पीड़ितों की संख्या भी चौंकाने वाली होगी, इसलिये असली परीक्षा अब है। हम अपनी जमीं को इतना उर्वर बना लें जिस पर उगने वाला हर फल हम सबके जीवन को रक्षा दे और हर फूल अपनी सौरभ हवा के साथ कोरोना मुक्ति का स्वस्थ परिवेश सब तक पहुंचा दें।

time-read
1 min  |
June 2020
'बस' की राजनीति! 'लोकतंत्र' की 'जिजीविषा' का द्योतक है
Open Eye News

'बस' की राजनीति! 'लोकतंत्र' की 'जिजीविषा' का द्योतक है

'विगत दिनों से उत्तर प्रदेश में 1000 बसों पर राजनीति चल रही है, लेकिन बस, सिर्फ “बस

time-read
1 min  |
June 2020
कोरोना बीमारी कहीं हिंदी भाषा को अंग्रेजी से संक्रमित तो नहीं कर कर रही है?
Open Eye News

कोरोना बीमारी कहीं हिंदी भाषा को अंग्रेजी से संक्रमित तो नहीं कर कर रही है?

इस कोरोना काल में कई नए नए शब्दों का ईजाद हो रहा है। इनसे हम रोज रूबरू हो रहे हैं। इन शब्दों को देखने से यह बात ध्यान में आई किये सब अंग्रेजी शब्द जिनका उपयोग वर्तमान में धड़ल्ले से हो रहा है, क्या इनके हिंदी शब्द नहीं हैं? जिनका अर्थ समान व सामान्य रूप से वही समझा जा सके? वैसे भी आज के जमाने में “शुद्धता“ कहां रह गई है? 'मिश्रण (मिलावट) का जमाना है। इसी कारण हिंदुस्तान के नागरिकों के जीवन में ज्यादातर अंग्रेजी मिश्रित हिंदी का प्रयोग काफी समय से बहुत ज्यादा में चलन में है

time-read
1 min  |
June 2020
आत्मनिर्भर भारत कृषि क्रान्ति का नया सोपान
Open Eye News

आत्मनिर्भर भारत कृषि क्रान्ति का नया सोपान

सब कुछ थम गया कोविड-19 की विपरीत परिस्थितियों में शहर थम गए, रेल रुक गई, हवाई जहाज नहीं उड़े, पर जो नहीं ठहरा, वह भारत का किसान था। देश का मेरुदंड बनकर तना हुआ खड़ा था। कोरोना महामारी के शुरुआती दौर में रबी की फसल पककर कटने को तैयार थी। किसी विद्वान ने कहा है कि 'दुनिया में सारी चीजें प्रतीक्षा कर सकती है, पर कृषि नहीं ।ये काम नियत समय पर ही होना था। भारत सरकार ने भी इसकी अनिवार्यता जानते हुए लॉक डाउन में सबसे पहले खेती से जुड़े कामों को करने की रियायत दी। पर केवल बंधनों में छूट देने पर ही नहीं रुकी सरकार। कृषक और कृषि की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत सरकार राहत का पैकेज लाई।

time-read
1 min  |
June 2020
आरोग्य सेतु एप पर आखिर इतने सवाल उठ क्यों रहे हैं?
Open Eye News

आरोग्य सेतु एप पर आखिर इतने सवाल उठ क्यों रहे हैं?

अगर वैज्ञानिक आविष्कारों और तकनीक के विकास के दौरान यह भुला दिया जाये कि मानवाधिकारों का आदर या सम्मान नहीं होगा तो, किसी भी तरह का विकास टिकाऊ साबित नहीं होगा।

time-read
1 min  |
June 2020
सिजोफ्रेनियाः मानसिक रोगी
Open Eye News

सिजोफ्रेनियाः मानसिक रोगी

हमारे शरीर में रोग के दो स्थान होते हैं एक शरीर और दूसरा मन दोनों एक दूसरे के पूरक होते हैं, यदि शरीर रुग्ण हो तो उसका प्रभाव मन पर पड़ता हैं और मन से रुग्ण होता हैं तो उसका प्रभाव शरीर पर भी पड़ता .अतः हम समझ नहीं पाते की यह मानसिक रोगी हैं या शारीरिक रोगी हैं. कारण मन के रोगी को समझना और उसका नामकरण कभी कभी कठिन होता हैं ,उसके लिए आजकल मनोचिकित्सक या सायुरोग चिकित्सक की भूमिका महत्वपूर्ण होती हैं पर आयुर्वेद में भी इसका इलाज़ हैं, भ्रम रोग में रोगी का शरीर मुख्यतः सर घूमता हैं ,वह चक्कर खाकर भूमि पर बार बार गिरता हैं इस रोग में रजोगुण और वात और पित्त का प्राधान्य रहता हैं इस रोग में मानसिक दोष रज और शारीरिक दोष वात और पित्त दोष रहते हैं इस अवश्था में तमोगुण की अल्पता से चेतना का नाश नहीं होता अतः रोगी शरीर और मष्तिष्क में होने वाली चक्कर की क्रिया का अनुभव भलीभांति करता हैं. वात और पित्त के कारण मतिविभ्रमता होती हैं.

time-read
1 min  |
June 2020
मयखानों की भीड़ कहीं अस्पतालों में कोरोना मरीजों की लाइनेंना लगवा दे
Open Eye News

मयखानों की भीड़ कहीं अस्पतालों में कोरोना मरीजों की लाइनेंना लगवा दे

शराब के ठेकों पर उड़ाई जा रही सोशल डिस्टेंसिंग की धजिज्यां

time-read
1 min  |
May 2020
प्रोत्साहन और सुधार का विवेकपूर्ण सामंजन
Open Eye News

प्रोत्साहन और सुधार का विवेकपूर्ण सामंजन

देश की वित्त मंत्री द्वारा लगातार पांच दिनों से की जा रही घोषणाओं में प्रोत्साहन और सुधार का विवेकपूर्ण सामंजन किया गया है। कोविड-19 से उत्पन्न चुनौती को देखते हुए व्यवसाय एवं उद्यम क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थिति से निबटने के लिए नीतिगत सुधार के साथ- साथ लॉकडाउन अवधि में आर्थिक स्थिति को दुरुस्त करने के लिए सुविचारित पैकेज प्रस्तुत किया गया है। वित्तमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत आर्थिक सहयोग के अलावा लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराकर तात्कालिक राहत दी गई। इसके अलावा टैक्स रियायत एवं ईपीएफ में सहयोग भी किया गया है।

time-read
1 min  |
May 2020
पीएम ने दिया 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज
Open Eye News

पीएम ने दिया 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज

विचारों, नये इंसानी रिश्तों, नये सामाजिक संगठनों, नये रीति-रिवाजों और नयी जिंदगी की हवायें लिए हुए आत्मनिर्भर भारत की एक ऐसी गाथा लिखी जाएंगी, जिसमें राष्ट्रीय चरित्र बनेगा, राष्ट्र सशक्त होगा, न केवल भीतरी परिवेश में बल्कि दुनिया की नजरों में भारत अपनी एक स्वतंत्र हस्ती और पहचान लेकर उपस्थित होगा।

time-read
1 min  |
May 2020
न्यायपालिका के दबाव में होने का दुष्प्रचार करने वाले जरा गिरेबाँ में झाँक कर देखें
Open Eye News

न्यायपालिका के दबाव में होने का दुष्प्रचार करने वाले जरा गिरेबाँ में झाँक कर देखें

राम मंदिर, राफेल, पीएम केयर, कोरोना, प्रवासी मजदूर पर यह झूठ खड़ा किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट मोदी सरकार के आगे नतमस्तक है। इस नए नैरेटिव के बीच सवाल यह है क्या वाकई न्यायपालिका को मौजूदा सत्ता ने भयादोहित कर रखा है ? सुप्रीम कोर्ट ने लॉकडाउन के दौरान मोदी सरकार के विरुद्ध लाई गईं तीन याचिकाएँ न केवल खारिज की हैं बल्कि प्रशांत भूषण जैसे वकील को चेतावनी जारी कर यहां तक कहा कि आप पीआईएल लेकर आये हैं या पब्लिसिटी याचिका।

time-read
1 min  |
May 2020
अपना जीवन दाँव पर लगाकर भी क्यों सेवा कार्य करते हैं आरएसएस के लोग
Open Eye News

अपना जीवन दाँव पर लगाकर भी क्यों सेवा कार्य करते हैं आरएसएस के लोग

चारों और श्रेय लेने की होड़ लगी है। ऐसी स्थिति में संघ प्रमुख भागवत स्वयंसेवकों को मार्गदर्शित करते हुए कहते हैं- हमें निरहंकार वृत्ति से सेवा कार्य में जुटना चाहिए। हम जो कर रहे हैं, उसमें समाज की सहभागिता है, इसलिए उसका श्रेय स्वयं न लेकर दूसरों को देना चाहिए। देश के किसी भी हिस्से में, जब भी आपदा की स्थितियां बनती हैं, तब राहत/सेवा कार्यों में राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के कार्यकर्ता बंधु अग्रिम पंक्ति में दिखाई देते हैं। चरखी दादरी विमान दुर्घटना, गुजरात भूकंप, ओडिसा चक्रवात, केदारनाथ चक्रवात, केरल बाढ़ या अन्य आपात स्थितियों में संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण समर्पण से राहत कार्यों में अग्रणी रहकर महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। अब जबकि समूचा देश ही कोरोना जैसे महामारी से जूझ रहा है, तब भी संघ के स्वयंसेवक आगे आकर सेवाकार्यों में जुटे हुए हैं।

time-read
1 min  |
May 2020
इस तरह धीरे-धीरे वापस पटरी पर आ सकती है देश की अर्थव्यवस्था
Open Eye News

इस तरह धीरे-धीरे वापस पटरी पर आ सकती है देश की अर्थव्यवस्था

सरकार ने बजटीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 3.8 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है परंतु आज की स्थितियों को देखते हुए यह 2020-21 में इससे भी काफ़ी अधिक हो सकता है। क्योंकि, केंद्र एवं राज्य सरकारों को विभिन्न करों से आय बहुत कम होने की सम्भावना है। देश में धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से बाज़ारों को खोला जा रहा है। ग्रीन जोन एवं ऑरेंज ज़ोन में व्यापार, उत्पादन एवं अन्य गतिविधियों के लिए काफ़ी छूट दी जा रही है एवं रेड जोन में भी कुछ हद तक छूट प्रदान की गई है। बहुत सम्भव है कि देश के कुछ क्षेत्रों में अगले लगभग 15 दिनों के बाद लॉकडाउन को पूरे तरह से समाप्त कर दिया जाये।

time-read
1 min  |
May 2020
कोरोना ने बदला जीवन
Open Eye News

कोरोना ने बदला जीवन

आज कोरोना ने महामारी का रूप धारण कर लिया है। मनुष्य यही सोचने में मगसूल था कि हमने बड़ी-बड़ी खोजें कर लीं। मंगल ग्रह तक पहुंच गए। अब सब कुछ संभव है ।कोई राष्ट्र किसी राष्ट्र से अपने आपको काम नहींआकता था ।लोग अपने ही गुमान में मगन थे। लोगों का जीवन दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति पथ पर तीव्र गति से दौड़ रहा था। कोई किसी से पीछे नहीं रहना चाहता था ।पाश्चमात्य सभ्यता लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रही थी किसे पता था कि कोरोना जैसा निर्जीव वायरस प्रगति पथ को रोक लेगा और जीवन परिवर्तित कर देगा। परिवर्तन ही संसार का नियम है। इस युक्ति को कोरोना वायरस ने सिद्ध कर दिया।कोरोना ने जीवन परिवर्तीत कर दिया है ।लोगों को अपने बनाए घर में ही कैद रहने पर मजबूर कर दिया है।

time-read
1 min  |
May 2020
साढ़े बारह वर्ष के साधनाकाल में भगवान महावीर ने दिये आदर्श जीवन के सूत्र
Open Eye News

साढ़े बारह वर्ष के साधनाकाल में भगवान महावीर ने दिये आदर्श जीवन के सूत्र

जो व्यक्ति कोरोना से मुक्ति चाहता है, स्वस्थ बनना चाहता है और स्वस्थ रहना चाहता है, उसे कायोत्सर्ग रूप औषधि का सेवन करना होगा। चिकित्साशास्त्र में जिस औषधि के घटक तत्त्वों का कोई उल्लेख नहीं है, उसका विज्ञान महावीर के पास था।

time-read
1 min  |
April 2020
बैसाखी पर करें दुनिया को कोरोना से मुक्ति दिलाने की अरदास
Open Eye News

बैसाखी पर करें दुनिया को कोरोना से मुक्ति दिलाने की अरदास

बैसाखी पर करें दुनिया को कोरोना से मुक्ति दिलाने की अरदास

time-read
1 min  |
April 2020
तबलीगी जमात की करतूतों के खिलाफ धर्म गुरुओं को आगे आना चाहिए
Open Eye News

तबलीगी जमात की करतूतों के खिलाफ धर्म गुरुओं को आगे आना चाहिए

तबलीगी जमात की आपराधिक लापरवाही के कारण पूरे देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, कोरोना के जितने नए मामले सामने आ रहे हैं उसमें से 90 प्रतिशत मामले तबलीगी जमात के चलते ही बढ़े हैं।

time-read
1 min  |
April 2020
चिंतन और मंथन की आवश्यकता
Open Eye News

चिंतन और मंथन की आवश्यकता

चिंतन और मंथन की आवश्यकता

time-read
1 min  |
April 2020
कोरोना बीमारी और सरकार की जिम्मेवारी
Open Eye News

कोरोना बीमारी और सरकार की जिम्मेवारी

कोरोना वायरस एक विश्व महामारी के रूप में घोषित हो चुका है। इससे लाखों लोग पीड़ित हैं और 20 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं। भारत के प्रधानमंत्री एक सप्ताह के अन्दर दो बार देश को सम्बोधित कर चुके हैं।

time-read
1 min  |
April 2020
कोई यह नहीं समझा पा रहा है।
Open Eye News

कोई यह नहीं समझा पा रहा है।

नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 के पारित होने के लगभग 50 दिन व्यतीत हो जाने के बावजूद देश के विभिन्न अंचलों में सीएए के समर्थन में एवं (एनआरसी व एनपीआर सहित) सीएए के विरोध में प्रदर्शनों का दौर लगातार चालू है। समर्थक व विपक्ष दोनों वर्गों के लोगों को वास्तविक रूप में प्रायः यह मालूम ही नहीं है कि वे किस विषय के समर्थन में अथवा विरोध में रैली, जुलूस, प्रदर्शन तथा संगोष्ठी इत्यादि आयोजित कर रहे है, भाग ले रहे हैं। राजनैतिक पार्टियों के द्वारा भी पक्ष व विरोध दोनों वर्गों के बीच सफलता पूर्वक एक भ्रम व संदेह की स्थिति पैदा कर दी गई है। देश की बहुआयामी-बहु-उद्देशीय विचार धारा को इस सीएए की लक्ष्मण रेखा के दोनों तरफ आमने-सामने खड़ा कर के बिल्कुल सीमित बना दिया गया है। विचारों का इतना सीधा (भ्रामक) विभाजन भी देश में शायद पहली बार ही हुआ है। विभाजन की सीमा तो देखिये, जो समर्थक हैं, वे देश प्रेम का तमगा पा रहे हैं, और जो विरोधी हैं, वे क्षण भर में देश द्रोही ठहरा दिये जा रहे है।

time-read
1 min  |
March 2020
कोरोनावायरस से डरिए मत... इससे संक्रमित होने का मतलब मौत नहीं है
Open Eye News

कोरोनावायरस से डरिए मत... इससे संक्रमित होने का मतलब मौत नहीं है

चीन में कोरोना संक्रमण के 80 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और तीन हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं। संक्रमण के मामले में चीन, ईरान, इटली, कोरिया तथा सिंगापुर की स्थिति ज्यादा चिंताजनक है।

time-read
1 min  |
March 2020
देशभर के बिजली बोर्डो के बुरे हाल के पीछे चल रहे बड़े खेल को समझना जरूरी
Open Eye News

देशभर के बिजली बोर्डो के बुरे हाल के पीछे चल रहे बड़े खेल को समझना जरूरी

बिजली के खेल को समझने के लिए विद्युत अधिनियम 2003 की उस भावना को समझने की जरूरत है जो बुनियादी तौर पर निजीकरण की वकालत करती है। भारतीय विद्युत अधिनियम 1910 और इंडियन इलेक्ट्रिक एक्ट 1948 बिजली क्षेत्र में किसी भी निजी भागीदारी को निषिद्ध करता था।

time-read
1 min  |
March 2020
क्या 'आंदोलन' को अब 'कानूनी रूप से परिभाषित कर कानून में जोड़ा जायेगा
Open Eye News

क्या 'आंदोलन' को अब 'कानूनी रूप से परिभाषित कर कानून में जोड़ा जायेगा

क्या 'आंदोलन' को अब 'कानूनी रूप से परिभाषित कर कानून में जोड़ा जायेगा

time-read
1 min  |
March 2020