Prøve GULL - Gratis
हर्ष एवं उमंग का त्यौहार लोहड़ी-मकर संक्रांति
Grehlakshmi
|January 2024
लोहड़ी और मकर संक्रांति भी उत्तर भारत में बड़े हर्षोल्लास से मनाई जाती है। आइये जानते हैं इस त्यौहार के बारे में।
छोटी-छोटी खुशियों का संग्रह है जिंदगी। खुशियों का पूरा गगन किसी के भी पास नहीं है कि मनुष्य जब चाहे खुशी का सितारा तोड़ कर जिंदगी को संवार ले | मनुष्य ने मौसम, दिन, वातावरण, रीति रिवाज, रिश्ते-नाते, मोहब्बत, प्रेम, लगाव तथा परम्पराओं इत्यादि को मद्देनजर रखते हुए हर्ष, चाव इत्यादि को ढूंढने के लिए मेलों, त्यौहारों को अस्तित्व में लाया गया। अगर मनुष्य की जिंदगी से मेले-त्यौहार तथा महत्वपूर्ण दिनों को मनफी कर दिया जाए तो समस्त जिंदगी नीरस सी, फीकी एवं बे-स्वाद सी होकर रह जाए। मनुष्य की जिंदगी में खूबसूरतियां, सुन्दरता, सौन्दर्य, जीने की उमंग, एक ललक तथा एक इच्छा पैदा करते हैं मेले एवं त्यौहार।
लोहड़ी शब्द लोही से बना जिसका अभिप्राय है वर्षा होना, फसलों का फूटना। एक लोकोक्ति है अगर लोहड़ी के समय वर्षा न हो तो कृषि का नुकसान होता है। परंपरा के गुलशन से ही जन्म लेता है लोहड़ी का त्यौहार। यह त्यौहार मौसम के परिवर्तन, फसलों का बढ़ना तथा कई ऐतिहासिक तथा दन्त कथाओं से जुड़ा हुआ है। मुख्य तौर पर भारत का प्रसिद्ध राज्य पंजाब उत्तरी भारत कृषि प्रधान राज्य है। इसी वजह से किसानों, जमींदारों एवं मजदूरों की मेहनत का पर्यायवाची है लोहड़ी का त्यौहार। यह त्यौहार हर्ष तथा सद्भावना को सर्दी की अल्हड़ ऋतु में कीर्तिमान करता है। लोहड़ी सभी धर्म के लोगों के लिए एकता का प्रतीक तथा संस्कृति का एक भव्य उपहार है।
लोहड़ी माघ महीने की सक्रांति से पहली रात को मनाई जाती है। किसान सर्द ऋतु की फसलों की बुआई कर आराम फरमाता है। जिस घर में लड़का पैदा हुआ हो उसकी शगुन एवं हर्ष से लोहड़ी पाई जाती है। बैंड-बाजे बजाए जाते हैं। भांड, रिश्ते-नातों के गीत सुना कर हास्य-व्यंग्य के विनोद गायन सुना कर अपने बनती लोहड़ी (बधाई) बटोर कर ले जाते हैं। इस दिन प्रत्येक घर में मूंगफली, रेवड़ियां, चिवड़े, गजक, तिलभुग्गा, तिलचौली, मक्की के दाने, गुड़, फल इत्यादि लोहड़ी बांटने के लिए रखे जाते हैं। गन्ने के रस की खीर बनाई जाती है। दही के साथ इसका स्वाद अपना ही होता है। जिस नवजन्मे बच्चे के लिए लोहड़ी पाई जाती है उसके रिश्तेदार उसके लिए सुन्दर वस्त्र, खिलौने तथा जेवरात इत्यादि बनवा कर लाते हैं।
Denne historien er fra January 2024-utgaven av Grehlakshmi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Grehlakshmi
Grehlakshmi
12 नहीं 13 महीने का होगा साल 2026 जानें कैसे बनता है यह संयोग
साल 2026 में पंचांग के अनुसार अधिमास का संयोग बन रहा है, जिससे 12 नहीं बल्कि 13 महीने होगा। यह घटना हर तीन साल में होती है।
2 mins
December 2025
Grehlakshmi
पुराने स्वेटर से तैयार करें खूबसूरत होम डेकोर
पुराने स्वेटर सिर्फ कपड़ा नहीं - वे घर में गर्माहट, स्टाइल और क्रिएटिविटी जोड़ने का क खूबसूरत तरीका हैं। थोड़ी-सी मेहनत और कल्पना के साथ आप इनसे शानदार कम खर्चीले और दिल को छू लेने वाले सजावटी सामान बना सकते हैं।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
ठंड में परिवार को दें स्वाद की 5 मीठी सौगातें
जब सर्द हवाएं चलती हैं और रसोई से घी, गुड़ और मसालों की खुशबू फैलती है, तो मीठा कुछ खाने का मन अपने आप हो जाता है। होम शेफ कविता जोशी ने अपने कुछ खास गरमागरम परोसे जाने वाले डेजर्ट्स की रेसिपीज शेयर की हैं।
2 mins
December 2025
Grehlakshmi
सर्द हवाओं में जोड़ों की सेहत संभालें
सर्दियों में ठंड के कारण जोड़ों में अकड़न और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे जोड़ों में जकड़न महसूस होती है। ऐसे में सहीं खानपान और सावधानी से इस दर्द से राहत पाई जा सकती है।
4 mins
December 2025
Grehlakshmi
जापानी ब्यूटी हैक्स से पाएं त्वचा पर शीशे जैसी चमक
जापानी स्किनकेयर रूटीन में डबल क्लींजिंग, एक्सफोलिएशन, हाइड्रेटिंग टोनर, एसेंस, सीरम, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन शामिल होते हैं। यह रूटीन त्वचा को साफ, हाइड्रेटेड और जवां बनाए रखने में मदद करता है।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
राजस्थान के ये 5 पकवान नहीं खाए तो क्या खाया
होली के त्यौहार की तारीख काफी नजदीक है। ऐसे में घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाए जाते हैं। तो क्यों न इस बार होली में राजस्थान में बनने वाली खास रेसिपीज का इस होली लुत्फ उठाया जाए। यहां के 5 खास पकवानों के बारे में जानते हैं, जिसे आप इस बार होली पर बनाकर मेहमानों को परोस सकती हैं।
2 mins
December 2025
Grehlakshmi
इलेक्ट्रिक केटल मिनटों में बनाए खाना
क्या आप कम समय में स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं? इलेक्ट्रिक केटल आपके किचन का नया साथी है जो मिनटों में पानी उबालने से लेकर नूडल्स और सूप तक तैयार कर सकता है।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
ठंड और प्रदूषण में त्वचा की करें स्मार्ट केयर
त्वचा की असली चमक सिर्फ क्रीम या फेस पैक से नहीं, बल्कि आपके शरीर की सेहत से आती है।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
चुनिए हर मौके के लिए परफेक्ट आईशैडो
अगर सर्दियों में अपनी सुस्त और बेजान आंखों में रंग भरना चाहती हैं, तो यहां कुछ लेटेस्ट आई शैडो के कलर पैलेट के बारे में बताया जा रहा है।
1 mins
December 2025
Grehlakshmi
घर बैठे-बैठे ठंड में सुस्ती नहीं, शरीर में बनाए रखें फुर्ती
सर्दियां आपके शरीर को आराम नहीं बल्कि मूल अवस्था में लौटने का मौका देती है। थोड़ी योजना, थोड़ी मेहनत और ढेर सारी प्रेरणा आपको इस सर्दी भी ऊर्जावान, सेहदमंद और सकारात्मक बनाए रखेगा।
4 mins
December 2025
Listen
Translate
Change font size
