हिंदी के ज्ञान से सरल विज्ञान
Aha Zindagi|September 2024
पहले हमने दुनिया को विज्ञान का ज्ञान दिया और अब खुद एक विदेशी भाषा में विज्ञान पढ़ रहे हैं। इस बीच आख़िर हुआ क्या? विज्ञान आगे बढ़ गया और हिंदी पीछे रह गई या फिर हमने अपनी भाषा की क्षमता को जाने बग़ैर ही उसे अक्षम मान लिया?
कमलेश कमल
हिंदी के ज्ञान से सरल विज्ञान

बहुधा देखा गया है कि जो व्यक्ति अंग्रेज़ी भाषा में अपना नाम तक नहीं लिख सकता है, वह भी 'इंजीनियरिंग' शब्द का प्रयोग कर लेता है, लेकिन 'अभियांत्रिकी' शब्द से अपरिचित रहता है। लोग बिना विचारे हिंदी को कठिन या दुरूह कह देते हैं, जबकि तथ्य यह है कि शब्द सरल या कठिन नहीं होते, परिचित अथवा अपरिचित होते हैं।

यंत्र को समझ लीजिए

एक उदाहरण देखिए। मशीन के लिए हिंदी का शब्द है - यंत्र। यंत्र का अर्थ है, जो काम करता है, अर्थात मशीन। यंत्र से काम करने वाला व्यक्ति 'यंत्री' कहलाता है। अंग्रेज़ी में यंत्री के लिए 'मशीनिस्ट' शब्द भी है, लेकिन ऑपरेटर शब्द प्रचलन में है। सोचने की बात यह है कि 'यंत्र' और 'यंत्री' समझना और याद रखना सरल है या 'मशीन' और 'ऑपरेटर'। इतना ही नहीं, हिंदी में जो यंत्र से संबंधित है, वह 'यांत्रिक' तथा यंत्रों का विज्ञान - यंत्रविज्ञान कहलाता है। सोचना चाहिए इंजीनियरिंग सरल कैसे है और अभियांत्रिकी (अभि+यांत्रिकी) कठिन कैसे, जबकि इसका सीधा-सीधा अर्थ है- यंत्रों का विशेष ज्ञान। इसी प्रकार, अगर अंग्रेज़ी में इंजीनियरिंग साइंस हम पढ़कर समझ सकते हैं, तो हिंदी की सामान्य जानकारी से समझा जा सकता है कि अभियांत्रिकी विज्ञान (अभियांत्रिकी + विज्ञान) या अभियांत्रिकीय (अभियांत्रिकी से संबंधित) के क्या अर्थ हैं!

ध्यातव्य है कि विज्ञान एवं अभियांत्रिकी की शब्दावली या पारिभाषिकी में हिंदी की सूत्रात्मकता एक महत्वपूर्ण विशेषता है, जिससे शब्दों के अर्थ स्वतः ही स्पष्ट हो जाते हैं।

この記事は Aha Zindagi の September 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

この記事は Aha Zindagi の September 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

AHA ZINDAGIのその他の記事すべて表示
आलस्य आभूषण है
Aha Zindagi

आलस्य आभूषण है

जैसे फोन की सेटिंग में एनर्जी सेविंग मोड होता है, ऐसे ही आस-पास कुछ लोग भी अपनी ऊर्जा बचाकर रखते हैं। ऐसे लोगों को अमूमन आलसी क़रार कर दिया जाता है, मगर सच तो ये है कि समाज में ऐसे लोग ही सुविधाओं का आविष्कार करते हैं। आलस्य बुद्धिमानों का आभूषण है।

time-read
6 分  |
February 2025
अबूझ गह्वर जैसा कृष्ण विवर
Aha Zindagi

अबूझ गह्वर जैसा कृष्ण विवर

चांदनी रात में तारों को देखना कितना अलौकिक प्रतीत होता है ना, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये तारे, ये आकाशगंगाएं और यह विशाल ब्रह्मांड किस गहरे रहस्य से बंधे हुए हैं? एक ऐसा रहस्य, जिसे हम देख नहीं सकते, लेकिन जो अपनी अदृश्य शक्ति से ब्रह्मांड की धड़कन को नियंत्रित करता है। यह रहस्य है- ब्लैक होल यानी कृष्ण विवर।

time-read
5 分  |
February 2025
खरे सोने-सा निवेश
Aha Zindagi

खरे सोने-सा निवेश

क्या आपने कभी सोचा है कि क्‍यों सोना सदियों से एक विश्वसनीय निवेश विकल्प बना हुआ है?

time-read
7 分  |
February 2025
छत्रपति की कूटनीति
Aha Zindagi

छत्रपति की कूटनीति

पन्हालगढ़ के क़िले में आषाढ़ का महीना आधा बीत चुका था। सिद्दी जौहर और मराठा सैनिकों के बीच घमासान युद्ध छिड़ा हुआ था। ऐसे में साम-दाम-दंड-भेद का प्रयोग करके भी बाहर निकलने का मार्ग नहीं सूझ रहा था। शिवाजी ने अपने सभी सलाहकारों को बुलाया और एक रणनीति रची, दुश्मनों को भेदकर निकल जाने की रणनीति ।

time-read
9 分  |
February 2025
एक अवसर है दुःख
Aha Zindagi

एक अवसर है दुःख

प्रकृति में कुछ भी अनुपयोगी नहीं है, फिर दु:ख कैसे हो सकता है जिसे महसूस करने के लिए शरीर में एक सुघड़ तंत्र है! अत: दु:ख से भागने के बजाय अगर इसके प्रति जागरूक रहा जाए तो भीतर कुछ अद्भुत भी घट सकता है!

time-read
3 分  |
February 2025
जोड़ता है जो जल
Aha Zindagi

जोड़ता है जो जल

सारे संसार के सनातनी कुंभ में एकत्रित होते हैं। जो जन्मना है वह भी, जो सनातन के सूत्रों में आस्था रखता है वह भी। दुनियादारी के जंजाल में फंसा गृहस्थ भी और कंदरा में रहने वाला संन्यासी भी।

time-read
6 分  |
February 2025
अदाकार की खाल पर खर्च नहीं
Aha Zindagi

अदाकार की खाल पर खर्च नहीं

डॉली को शिकायत है कि जो पोशाक अदाकार की खाल जैसी होती है, उसके किरदार को बिना एक शब्द कहे व्यक्त कर देती है, उसे समुचित महत्व नहीं दिया जाता।

time-read
5 分  |
February 2025
जब बीमारी पहेली बन जाए...
Aha Zindagi

जब बीमारी पहेली बन जाए...

कई बार सुनने में आता है कि फलां को ऐसा रोग हो गया जिसका इलाज ढूंढे नहीं मिल रहा। जाने कैसी बीमारी है, कई क्लीनिक के चक्कर लगा लिए मगर रोग पकड़ में ही नहीं आया।' ऐसे में संभव है कि ये रोग दुर्लभ रोग' की श्रेणी में आता हो। इस दुर्लभ रोग दिवस 28 फरवरी) पर एक दृष्टि डालते हैं इन रोगों से जुड़े संघर्षों पर।

time-read
4 分  |
February 2025
AMBITION ET संकल्प के बाद
Aha Zindagi

AMBITION ET संकल्प के बाद

नववर्ष पर छोटे-बड़े संकल्प लगभग सभी ने लिए होंगे।

time-read
7 分  |
February 2025
श्वास में शांति का वास
Aha Zindagi

श्वास में शांति का वास

आज जिससे भी पूछो वो कहेगा मुझे काम का, पढ़ाई का या पैसों का बहुत तनाव है। सही मायने में पूरी दुनिया ही तनाव से परेशान है। इस तनाव को रोका तो नहीं जा सकता मगर एक सहज उपाय है जिससे इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। -

time-read
3 分  |
February 2025