CATEGORIES

अंतरिक्ष केंद्र सतीश धवन
Aha Zindagi

अंतरिक्ष केंद्र सतीश धवन

श्रीहरिकोटा स्थित उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र का नाम जिनके नाम पर 'सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र' है, वे सही मायनों में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के केंद्र रहे हैं।

time-read
5 mins  |
September 2024
हरी-हरी धरती पर हर
Aha Zindagi

हरी-हरी धरती पर हर

वर्षा की विदाई वेला है। नदियों का कलकल निनाद गूंज रहा है, धरती ने हरीतिमा की चादर ओढ़ रखी है, प्रकृति का हर हिस्सा खिला-खिला, मुस्कराता-सा लग रहा है।

time-read
4 mins  |
September 2024
गजानन सुख कानन
Aha Zindagi

गजानन सुख कानन

भाद्रपद माह की शुक्ल चतुर्थी श्रीगणेश के आगमन की पुण्यमय तिथि है। देव अपना लोक छोड़ मर्त्य मानवों के निवास में उन्हें तारने आ बैठते हैं।

time-read
3 mins  |
September 2024
जब मंदिर में उतर आता है चांद
Aha Zindagi

जब मंदिर में उतर आता है चांद

यायावर के सफ़र में तयशुदा गंतव्य तो उसका पसंदीदा होता ही है, राह के औचक पड़ाव भी कोई कम मोहक नहीं होते। बस, दरकार होती है एक खुले दिल और उत्सुक नज़र की। महाराष्ट्र के फलटण से खिद्रापुर के बीच की दूरी यात्रा की परिणति से पहले के छोटे-छोटे आनंद को संजोए हुए है इस बार की यायावरी।

time-read
6 mins  |
September 2024
भावनाओं के क़ैदी...
Aha Zindagi

भावनाओं के क़ैदी...

भावनाएं और तर्क हमारे व्यक्तित्व के दो अहम हिस्से हैं और दोनों ही ज़रूरी हैं। लेकिन कभी भावनाएं प्रबल हो जाती हैं तो तार्किक बुद्धि मौन हो जाती है। इसके चलते तनाव बेतहाशा बढ़ जाता है, आवेग में निर्णय ले लिए जाते हैं और फिर अक्सर पछताना ही पड़ता है। यही 'इमोशनली हाईजैक' होना है। जीवन का सुकून इससे उबरने की हमारी क्षमता पर निर्भर करता है।

time-read
7 mins  |
September 2024
मेरा वो मतलब नहीं था!
Aha Zindagi

मेरा वो मतलब नहीं था!

हमारे शब्द सामने वाले को चोट पहुंचा जाते हैं, फिर हम माफ़ी मांगते हुए सफाई देते हैं कि हमारा वह इरादा नहीं था। सवाल उठता है कि अगर इरादा नहीं था तो फिर वैसे शब्द मुंह से निकले कैसे?

time-read
3 mins  |
September 2024
...जहां चाह वहां हिंदी की राह
Aha Zindagi

...जहां चाह वहां हिंदी की राह

भाषा के मामले में असल चीजें हैं प्रवाह और प्रयोग...हिंदी शब्द समझने में सरल होंगे, अर्थ को ध्वनित करेंगे, और उनका नियमित प्रयोग होगा तो किसी भी क्षेत्र में अंग्रेज़ी शब्दों की घुसपैठ के लिए कोई बहाना ही नहीं बचेगा...

time-read
4 mins  |
September 2024
हिंदी के ज्ञान से सरल विज्ञान
Aha Zindagi

हिंदी के ज्ञान से सरल विज्ञान

पहले हमने दुनिया को विज्ञान का ज्ञान दिया और अब खुद एक विदेशी भाषा में विज्ञान पढ़ रहे हैं। इस बीच आख़िर हुआ क्या? विज्ञान आगे बढ़ गया और हिंदी पीछे रह गई या फिर हमने अपनी भाषा की क्षमता को जाने बग़ैर ही उसे अक्षम मान लिया?

time-read
4 mins  |
September 2024
फिल्म नगरिया की भाषा
Aha Zindagi

फिल्म नगरिया की भाषा

कितनी अजीब बात है कि हिंदी फिल्म उद्योग की भाषा हिंदी नहीं है। हिंदी फिल्मों में शुद्ध हिंदी का मज़ाक़ बनाया जाता है। सेट पर बातचीत अंग्रेज़ी में होती है, पटकथा अंग्रेज़ी में लिखी जाती है और संवाद रोमन में। हिंदी फिल्मों से करोड़ों कमाने वाले सितारे हिंदी बोलने में हेठी देखते हैं। हालांकि इस घटाटोप के बीच अब आशा की कुछ किरणें चमकने लगी हैं...

time-read
7 mins  |
September 2024
हिंदी किताबों में हिंदी
Aha Zindagi

हिंदी किताबों में हिंदी

कोई बोली, भाषा बनती है जब वह लिखी जाती है, उसमें साहित्य रचा जाता है और विविध विषयों पर किताबें छपती हैं। पुस्तकों में भाषा का सुघड़ रूप होता है। हिंदी भाषा की विडंबना है कि उसकी किताबों में अंग्रेज़ी शब्दों की आमद बढ़ती जा रही है। कुछ को यह ज़रूरी लगती है तो बहुतों को किरकिरी। सबके अपने तर्क हैं। 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर आमुख कथा का पहला लेख इस अहम मुद्दे पर पड़ताल कर रहा है कि हिंदी किताबों में हिंदी क्यों घटती जा रही है?

time-read
6 mins  |
September 2024
हस्ती जमील अदाकारी अज़ीज़
Aha Zindagi

हस्ती जमील अदाकारी अज़ीज़

जमील ख़ान और अमिताभ बच्चन में तीन बातें समान हैं: दोनों शेरवुड नैनीताल में पढ़े हैं, दोनों ने 'चीनी कम' में काम किया, और दोनों को छोटे पर्दे ने लोगों के दिलों में बसाया और अपार सम्मान दिलाया। वेबसीरीज़ 'गुल्लक' में पिता यानी संतोष मिश्रा का किरदार निभाने वाले जमील ने लंबे संघर्ष के बाद अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने सिद्ध किया कि क़द-काठी से अधिक मायने रखती है अभिनय क्षमता और कुछ कर दिखाने की गहरी इच्छा। अरबी शब्द जमील का अर्थ होता है, सुंदर। अपने नाम के अनुरूप ख़ूबसूरत विचारों वाले जमील ख़ान बतौर अहा! अतिथि पाठकों से रूबरू हैं...

time-read
10+ mins  |
September 2024
आप क्या चुन रहे हैं?
Aha Zindagi

आप क्या चुन रहे हैं?

बक़ौल अमेरिकी लीडर विलियम जेनिंग्स ब्रायन, 'भाग्य संयोग से नहीं बनता है। यह तो आपके चयन से बनता है।' इसलिए हमेशा सचेत रहें कि आप किस बारे में सोच रहे हैं और दूसरों की अच्छी चीज़ों को देखकर कैसा महसूस कर रहे हैं। आप जीवन के कैटलॉग से चुनाव अपनी भावनाओं के ज़रिए करते हैं।

time-read
4 mins  |
September 2024
अपने दुश्मनों से दो-दो हाथ कीजिए
Aha Zindagi

अपने दुश्मनों से दो-दो हाथ कीजिए

समय निकालिए ताकि आप कुछ ऐसा कर सकें, जिससे आप अपने जीवन में लय और आनंद को वापस हासिल कर सकें। ऊब और थकान आपके दो दुश्मन हैं। इनसे दो-दो हाथ कीजिए क्योंकि ये आपका वक़्त क़त्ल कर रहे हैं।

time-read
4 mins  |
August 2024
खेत में ख़ुशहाली की फ़सल
Aha Zindagi

खेत में ख़ुशहाली की फ़सल

प्राकृतिक खेती में पारंगत कानसिंह निर्वाण को सिर्फ़ साक्षर होते हुए भी समझ आ गया कि प्राकृतिक खेती, मूल्य संवर्धन और खुद कृषि विपणन करने के साथ कृषि पर्यटन को अपनाना ग्रामीण खुशहाली की बेहतरीन पगडंडी है। उनकी कहानी, उनकी जुबानी...

time-read
3 mins  |
August 2024
सबै भूमि गोपाल की
Aha Zindagi

सबै भूमि गोपाल की

गोपालगंज! प्राचीन गोपाल मंदिर की भूमि | अपनी अलहदा पहचान के साथ आबाद है यह शहर | इसके मनोहारी रूप में एक ओर तीखे तेवर का चटकारा है तो दूजी ओर हर एक के प्रति अपनेपन का लिहाज़ भी । मिठास इतनी कि कचहरी तक में परस्पर विरोधी पक्ष साथ आते और मिलकर खाते हैं। ऐसे निराले शहर की गाथा इस बार शहरनामा में ...

time-read
7 mins  |
August 2024
अंधेरे समय में टॉर्च दिखाने वाले
Aha Zindagi

अंधेरे समय में टॉर्च दिखाने वाले

जन्म के सौ साल बाद तथा मृत्यु के लगभग तीस साल बाद भी हरिशंकर परसाई की रचनाएं उसी प्रकार पढ़ी जा रही हैं, जिस प्रकार आज से तीस, चालीस, पचास साल पहले पढ़ी जा रही थीं। सोशल मीडिया पर तैर रहे उनके व्यंग्य-अंशों के साथ लगा हुआ नाम हटा दिया जाए तो कोई विश्वास नहीं करेगा कि वे चालीस-पचास साल पहले लिखे गए हैं, आज के नहीं हैं। दूसरे बड़े और महान लेखकों के मामले उनके नाम काल को जीता है, वहीं हरिशंकर परसाई के मामले में उनकी रचनाओं ने काल को जीता है। परसाई की ही रचना 'टॉर्च बेचने वाले' के शीर्षक को कुछ बदलकर कहें तो वे बेचने वाले नहीं, अंधेरे समय में टॉर्च दिखाने वाले हैं। कालजयी हरिशंकर परसाई और उनकी क़लम का सफ़र इस बार ज़िंदगी की किताब मेंविशेष अवसर है इस महीने की 22 तारीख़ को परसाई जयंती का....

time-read
10+ mins  |
August 2024
विशिष्ट है यह किरण
Aha Zindagi

विशिष्ट है यह किरण

विज्ञान की एक अनोखी खोज जो कैंसर के जन्म का कारण भी बनी और कैंसर निवारक भी। कभी जादू कहलाकर इंसान के भीतर झांकने वाली ऊर्जा विकिरण की यह तकनीक कैसे प्राणघातक होते हुए भी जीवनदायिनी बनी, जानिए इस बार आगामी अतीत में।

time-read
6 mins  |
August 2024
वेदों में वृक्ष
Aha Zindagi

वेदों में वृक्ष

निरंतर बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण का समाधान हमारी वैदिक ऋचाओं में समाया है। हमारी प्राच्य विद्याओं में फैली असंख्य रचनाओं में सर्वत्र प्रकृति-प्रेम और पर्यावरण चेतना का तुमुलनाद है। इसे आत्मसात करके ही हम एक सुखद भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं।

time-read
7 mins  |
August 2024
ऐसी भी क्या जल्दी है
Aha Zindagi

ऐसी भी क्या जल्दी है

सड़क पर कोई गाड़ी आंधी की रफ़्तार से बग़ल से गुजरे तो सहसा मुंह से यही निकलता है कि भई ... जो दूसरों की जान जोखिम में डाल दे? इसलिए, थोड़ा ठहरिए और जानिए कि जल्दबाज़ी इस युग में क्यों बन गई है बीमारी।

time-read
7 mins  |
August 2024
क़र्ज़ दो और घी पियो
Aha Zindagi

क़र्ज़ दो और घी पियो

डेट फंड में निवेश किया गया आपका धन सरकार या कंपनियों को ऋण के रूप में दिया जाता है। यह क़र्ज़ किसे दिया जाता है, उससे तय होता है कि आपको अपने निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा और आपका पैसा कितना सुरक्षित रहेगा। इनमें समझदारी से लगाया गया पैसा अन्य सुनिश्चित लाभ योजनाओं के मुक़ाबले अधिक कमाऊ हो सकता है।

time-read
5 mins  |
August 2024
दिल की बात दांत-आंत के साथ
Aha Zindagi

दिल की बात दांत-आंत के साथ

जन्म के पहले जो धड़कने लगता है और जीवनपर्यंत चलता ही रहता है, जिसका सुचारु रूप से काम करना शरीर के हर अंग के लिए अनिवार्य होता है-

time-read
7 mins  |
August 2024
नाम में क्या रखा है!
Aha Zindagi

नाम में क्या रखा है!

पश्चिम ने नाम को नगण्य माना, परंतु पूर्व ने नाम को शिरोधार्य रखने की वस्तु बनाया। नामकरण को उत्सव बनाया और नाम को सोच-विचारकर शृंगार की तरह धरा। नाम की बड़ी महिमा है। नाम लोक प्रदत्त प्रथम निधि है, यह कुल का वह प्रतीक है जिसका संग मृत्युशय्या तक होता है। अच्छा नाम देहदहन के पश्चात भी लोक में रह जाता है और बुरा नाम शरीर से पहले ही मिट जाता है।

time-read
4 mins  |
August 2024
जंगल में मोर नाचा
Aha Zindagi

जंगल में मोर नाचा

मेह के मेघ आसमान में गहराए नहीं कि केहूं-केहूं का स्वर उच्चारता मोर, इंद्र की हज़ार आंखें अपने पंखों में सजाए, रिमझिम की अगवानी में थिरकने लगता है। मयूर नृत्य की ऋतु में उसके अद्वितीय सौंदर्य और मनमोहक नर्तन का साक्षात कीजिए इन शब्दों में....

time-read
4 mins  |
August 2024
जब लबालब थे तालाब
Aha Zindagi

जब लबालब थे तालाब

...तब जीवन भी ख़ुशियों से लबालब हुआ करता था। पानी की तरह था समाज- साथ खेलने वाला, मिलजुलकर पर्व-उत्सव मनाने वाला और जुटकर काम करने वाला। तालाब सूखे तो शायद समाज का पानी भी सूख गया। अब तो सावन भी सूखे तालाबों को जिला नहीं पाता।

time-read
6 mins  |
August 2024
शांत घाटी में शीत की छटा
Aha Zindagi

शांत घाटी में शीत की छटा

कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम जैसे सुपरिचित स्थलों के उलट, आम सैलानियों की नज़रों से दूर एक संवेदनशील घाटी है गुरेज़। कभी आतंकियों की घुसपैठ से सिसकती थी, लेकिन आज अपनी शांत शीत आभा लिए पर्यटकों का स्वागत कर रही है। इस बार की हमारी यायावरी में है नीलम नदी के तट पर सफ़ेद चादर ओढ़े गुरेज़ वैली की ख़ूबसूरती और प्रकृति के साथ ताल मिलाती इसकी संस्कृति की बानगी।

time-read
6 mins  |
August 2024
आज़ादी की अगस्त पीठिका
Aha Zindagi

आज़ादी की अगस्त पीठिका

वह साल बयालीस था । अगस्त का भीगता मौसम भारतीयों के मन में प्रज्वलित स्वतंत्रता की अग्नि को ठंडी करने के स्थान पर और भी प्रचंड कर रहा था। इसी के फलस्वरूप जन्मी एक क्रांति जो हमारी बहुप्रतीक्षित आज़ादी की नींव बनी। अगस्त के उसी आगाज़ का रोचक वृत्तांत पूर्वपीठिका और परिणति के साथ।

time-read
8 mins  |
August 2024
जय कन्हैया लाल की
Aha Zindagi

जय कन्हैया लाल की

द्वापर के अवतार की, कलजुग के कालजयी किरदार की। अधरों पर मंद मुस्कान धरे- प्रेम, ज्ञान, मैत्री, भक्ति और मुक्ति के धुरीधार की। भारतीय दर्शन की आत्मा, भादव-भाग्य में आलोकित नीलाभ की। पावन कथा पर्व प्रसंग में, इस बार जन-जन के नाथ की, तो बोलिए हाथी, घोड़ा, पालकी...

time-read
7 mins  |
August 2024
कप के साथ सबक़
Aha Zindagi

कप के साथ सबक़

अनिश्चितताओं का खेल कहे जाने वाले क्रिकेट के फटाफट फॉर्मेट टी20 में मैच के दौरान इतने उतार-चढ़ाव होते हैं, जितने पूरे जीवन में भी न आते हों। इस रोमांचक मनोरंजन के बीच थोड़ा ठहरकर ग़ौर करें तो वहां हर लम्हे से उपयोगी सबक़ लिए जा सकते हैं। इस बार के टी20 विश्वकप में हमें ख़िताब के साथ मिली हैं ऐसी ही कुछ अहम सीखें ....

time-read
7 mins  |
August 2024
समस्या में ही है समाधान
Aha Zindagi

समस्या में ही है समाधान

समस्या से हम भागते हैं या उसका समाधान खोजने में जुट जाते हैं। दोनों ही रास्ते ग़लत हैं। पहले तो समस्या को समझना होगा, यह देखना होगा कि वह समस्या है भी या नहीं। फिर समाधान भी उसी के अंदर मिल जाएगा।

time-read
4 mins  |
August 2024
कैमरे की ऊंची उड़ान
Aha Zindagi

कैमरे की ऊंची उड़ान

कैमरा दुनिया को उस नज़रिये से दिखा सकता है जो इंसानी आंखों के बस की बात नहीं। ड्रोन फोटोग्राफी इसका जीवंत उदाहरण है।

time-read
4 mins  |
August 2024

Page 1 of 2

12 Next