CATEGORIES

सिविल सेवा की सफलता से मुस्लिम समाज गौरवान्वित
DASTAKTIMES

सिविल सेवा की सफलता से मुस्लिम समाज गौरवान्वित

किसी समाज के उत्थान में किसी न किसी प्रेरणा की आवश्यकता होती है जिसकी वजह से वह समाज सफलता के पथ पर अग्रसर हो जाता है। अब बात आती है अल्पसंख्यक समुदाय के बीच सिविल सेवा परीक्षा के बारे में जागरूकता की, तो जब शाह फैसल ने 14 साल पहले यूपीएससी की परीक्षा में टॉप किया था, इससे न केवल मुसलमानों में गर्व की भावना पैदा हुई, बल्कि सिविल सेवाओं में नए सिरे से रुचि पैदा हुई। शाह फैसल ने 2010 में टॉप करके कश्मीरियों समेत पूरे देश के मुस्लिम युवाओं को प्रेरणा दी थी।

time-read
4 mins  |
May 2024
ईवीएम सही, आशंकाएं गलत
DASTAKTIMES

ईवीएम सही, आशंकाएं गलत

चुनाव आयोग का कहना है कि विभिन्न हाईकोर्ट ने ईवीएम को भरोसेमंद माना है। साथ ही, ईवीएम के पक्ष में अलग-अलग हाईकोर्ट द्वारा दिए गए कुछ फैसलों को जब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई, तब सुप्रीम कोर्ट ने उन अपीलों को खारिज कर दिया।

time-read
7 mins  |
May 2024
आजादी के बाद पहली बार वोटिंग
DASTAKTIMES

आजादी के बाद पहली बार वोटिंग

झारखड जिसे 'जंगल की धरती' कहा जाता है, यह पूर्वी भारत में एक छोटा सा राज्य है। झारखंड का गठन 15 नवंबर सन् 2000 को किया गया था। पहले यह बिहार का दक्षिणी हिस्सा हुआ करता था। रांची इसकी वर्तमान राजधानी है। यहां से लोकसभा के लिए 14, राज्यसभा के लिए 6 और राज्य विधानसभा के लिए 82 सदस्य चुने जाते हैं।

time-read
5 mins  |
May 2024
'माननीय' बनने में क्यों पिछड़ रही 'आधी आबादी'
DASTAKTIMES

'माननीय' बनने में क्यों पिछड़ रही 'आधी आबादी'

राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम क्यों है? इसकी वजह तालाशी जाए तो यह साफ है कि भारत एक गहन पितृसत्तात्मक समाज है और महिलाओं को प्रायः पुरुषों से हीन माना जाता है। यह मानसिकता समाज में गहराई तक समाई हुई है और महिलाओं की राजनीति में नेतृत्व एवं भागीदारी की क्षमता के संबंध में लोगों की सोच को प्रभावित करती है।

time-read
5 mins  |
May 2024
जेहाद की जद में उत्तराखंड
DASTAKTIMES

जेहाद की जद में उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड धार्मिक जेहाद की जद में है। आलम यह है कि जेहाद की तपिश इतनी बढ़ गई कि इसे थामने के लिए सामाजिक विरोध के साथ ही कानूनी-प्रशासनिक कोशिशें करनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोग बाहरियों को भगा रहे हैं। तो सरकार बाहर से आने वालों के लिए कानून बना रही है। हालांकि मर्ज गहरा है और इसे केवल धर्म के आधार पर रोक पाना समाज व सरकार दोनों के लिए खासा चुनौतीभरा है।

time-read
4 mins  |
May 2024
जंगल की आग से झुलसता उत्तराखंड
DASTAKTIMES

जंगल की आग से झुलसता उत्तराखंड

जंगलों में लगने वाली आग के लिए अमूमन इंसा लापरवाही जिम्मेदार होती है। कई बार जंगल में घूमने, फोटोग्राफी या किसी शोध के लिए गए लोग कैंप फायर, जलती सिगरेट, जानवरों को भगाने वाले पटाखे या माचिस की जलती तिली यूं ही फेंक देते हैं। इससे भी जंगल में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं अगर जंगल में एक बार आग लगी तो वहां चलने वाली खुली हवा इसे और बढ़ा देती है।

time-read
8 mins  |
May 2024
राष्ट्रीय स्तर पर भी धामी की धूम
DASTAKTIMES

राष्ट्रीय स्तर पर भी धामी की धूम

उत्तराखंड में अपने महज ढाई साल के कार्यकाल में ही समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून लागू करने से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर की जनता के दिलों में खास जगह बनाई है। इसके बाद पुष्कर सिंह धामी को लेकर युवाओं में खासा क्रेज दिख रहा है। इसे देख पार्टी हाईकमान अब उनका उपयोग स्टार प्रचारक के रूप में कर रही है। ऐसा भी पहली बार हो रहा है, जब भाजपा किसी छोटे राज्य के सीएम को विभिन्न प्रदेशों में प्रचार करने के लिए भेज रही है।

time-read
4 mins  |
May 2024
उत्तर से उभर रहे हिन्दू हृदय सम्राट
DASTAKTIMES

उत्तर से उभर रहे हिन्दू हृदय सम्राट

वर्तमान परिवेश में भारत की सभी सेकुलर सियासी जमातों के निशाने पर योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी हैं। अपने को सेकुलर कहने वाले लोग यह जानते हैं कि इन दोनों क्षत्रपों के रहते तुष्टिकरण की राजनीति संभव नहीं है। जिस आत्मीयता और सहमति के साथ अटक से कटक, कच्छ से कामरूप, कश्मीर से कन्याकुमारी, दिल्ली से दिसपुर और रामनगरी से रामेश्वरम तक समूचा हिन्दू समाज योगी आदित्यनाथ की आवाज में अपनी आवाज को मिलाता है, जिस अपेक्षा से धामी की तरफ राष्ट्रवादी मानस की निगाहें निहारती हैं, उससे यह प्रतीत होता है कि बहुसंख्यक समाज को उत्तर के इन दो सपूतों में अपना 'हिन्दू हृदय सम्राट' दिखाई देने लगा है।

time-read
9 mins  |
May 2024
सियासत के अखाड़े में क्षत्रिय
DASTAKTIMES

सियासत के अखाड़े में क्षत्रिय

देश में इन दिनों 18वीं लोकसभा चुनाव के मतदान की प्रक्रिया जारी है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से वोटरों को लुभाने में लगे हैं। कोई अपनी जाति-बिरादरी के नाम पर वोट मांग रहा है तो कोई धर्म और क्षेत्र के नाम पर। इस बार के चुनावों राजपूत यानि क्षत्रिय बिरादरी को लेकर खासी चर्चा हो रही है। दरअसल, भाजपा के ही एक नेता ने राजपूतों को लेकर एक विवादित बयान दे दिया जिसके बाद से राजपूतों में नाराजगी का उबाल साफ देखा जा सकता है।

time-read
10+ mins  |
May 2024
धनबल बनाम लोकतंत्र
DASTAKTIMES

धनबल बनाम लोकतंत्र

राजनीतिक प्रक्रिया में धनबल का एक पहलू यह है कि जब एक प्रत्याशी बड़ी मात्रा में अघोषित पैसा चुनाव में लगाता है तो वह जीतने के लिए इसको 'निवेश' की तरह इस्तेमाल करता है। इसी का नतीजा होता है कि चुनाव जीतने के बाद सार्वजनिक धन का बड़े पैमाने पर गबन किया जाता है। ऐसे मामले अक्सर सामने आ ही जाते हैं। अब समय आ गया है कि पैसों का खेल करने वाले राजनेताओं पर कड़ी कार्रवाई हो। आज हमारे सामने सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि क्या हमारे राजनेता छोटे-छोटे स्वार्थों से ऊपर उठकर प्रजातंत्र की रक्षा के लिए ऐसा कानून बनाएंगे जिससे चुनावों में धनबल हावी न हो सके। धनबल लोकतंत्र की आत्मा को बुरी तरह जख्मी कर रहा है, इसलिए समय रहते राजनीतिक दलों और चुनाव आयोग को सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है।

time-read
6 mins  |
May 2024
चुनावों में एआई का खतरा!
DASTAKTIMES

चुनावों में एआई का खतरा!

भारत में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है यहां लोकसभा की 543 सीटों पर 7 फेज में चुनाव चल हैं। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गई, वहीं सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी, जबकि मतगणना 4 जून को की जाएगी। दूसरी तरफ अमेरिका में भी राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। हाल ही में टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने एलर्ट जारी करते हुए कहा कि चीन एआई जनरेटेड कंटेंट का प्रयोग करके चुनावों में हेर-फेर कर सकता है। माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि चीन इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने कंटेंट का उपयोग करके अमेरिका, दक्षिण कोरिया और भारत में होने वाले चुनावों में हेर-फेर करने का खतरा बना हुआ है।

time-read
7 mins  |
May 2024
दलतंत्र को लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करना चाहिए
DASTAKTIMES

दलतंत्र को लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करना चाहिए

वाणी की शक्ति अपरिमित है। संस्कृति मनुष्य को उदात्त बनाती है। संस्कृत देववाणी है। इसमें संस्कृति के विकास की विराट क्षमता है। भारतीय संस्कृति में वाणी और शब्द के आश्चर्यजनक सदुपयोग मिलते हैं लेकिन राजनैतिक क्षेत्र में सामान्य वक्तव्य भी हिंसक हो जाते हैं। भारतीय सुभाषितों में कहा गया है कि सत्य बोलो-सत्यम ब्रूयात। प्रिय बोलो-प्रियं ब्रूयात। लेकिन अप्रिय सत्य मत बोलो। यहां सत्य को भी अप्रिय होने के कारण उचित नहीं कहा गया।

time-read
4 mins  |
April 2024
देशभक्ति की भावना भरेंगे 'योद्धा' सिद्धार्थ मल्होत्रा
DASTAKTIMES

देशभक्ति की भावना भरेंगे 'योद्धा' सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पटानी अभिनित ऐक्शन फिल्म 'योद्धा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म एक विशेष टास्क फोर्स अधिकारी अरुण कात्याल (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की यात्रा की कहानी पर आधारित है, जो देश को आतंकवादियों से बचाने के लिए कुछ भी करेगा।

time-read
2 mins  |
April 2024
धोनी का जलवा बरकरार!
DASTAKTIMES

धोनी का जलवा बरकरार!

आईपीएल के अपने पहले ही मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी से जीता दिल

time-read
5 mins  |
April 2024
बदल रहे मौसम में अपने खान-पान का रखें ध्यान
DASTAKTIMES

बदल रहे मौसम में अपने खान-पान का रखें ध्यान

कहा जाता है कि तंदुरुस्ती हजार नियायत है, सेहत ठीक रहेगी तभी हर काम फिट होगा। पंचतत्व से बना मानव शरीर ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचनाओं में से एक है पर इसका संचालन खुद मानव के हाथ में है।

time-read
3 mins  |
April 2024
समुद्री डकैतों के लिए खौफ बन कर उभर रही भारतीय नौसेना
DASTAKTIMES

समुद्री डकैतों के लिए खौफ बन कर उभर रही भारतीय नौसेना

हिंद महासागर के कई इलाकों में समुद्री डकैती जारी है । सोमालिया, इथोपिया, इरिट्रिया और जिबूती जैसे देशों के समुद्री डकैत समंदर में सामानों से भरे जहाज लूटने में लगे हैं और अब भारतीय नौसेना इनके लिए एक काल बनके उभरी है। भारतीय नौसेना ने अरब सागर और अदन की खाड़ी जैसे क्षेत्रों में मैरीटाइम सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 35 समुद्री लुटेरों को पकड़कर उन्हें मुंबई लेकर आई। इस कार्यवाही को आईएनएस कोलकाता ने अंजाम दिया है।

time-read
8 mins  |
April 2024
उत्तराखंड में ऊर्जा निगम से मिल रही नई ऊर्जा
DASTAKTIMES

उत्तराखंड में ऊर्जा निगम से मिल रही नई ऊर्जा

उत्तराखंड ऊर्जा निगम ने केन्द्र सरकार की दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में घर-घर बिजली पहुंचाने और फाल्ट की समस्या के निस्तारण के लिए ठोस पहल की। उत्तराखंड ऊर्जा निगम का दावा है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों को 99 प्रतिशत विद्युतीकृत कर दिया गया है। हालांकि पहाड़ों के कुछ दुर्गम क्षेत्रों तक बिजली पहुंचना बाकी है।

time-read
4 mins  |
April 2024
बसपा फिर से सोशल इंजीनियरिंग की राह पर
DASTAKTIMES

बसपा फिर से सोशल इंजीनियरिंग की राह पर

बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव में अपना पूरा दमखम दिखाने की कोशिश कर रही है। किसी भी चुनाव में मायावती की उपस्थिति इसलिए काफी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि उनके पास दलितों का अच्छा खासा वोट है। मायावती की पहचान एक सशक्त दलित नेता के रूप में भी होती है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है इस बार है मायावती नहीं, उनके उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने प्रचार की शुरुआत की। मायावती के भतीजे आकाश अब बीएसपी में नंबर 2 की हैसियत पर हैं।

time-read
4 mins  |
April 2024
यूपी में पेंडुलम की तरह झूलते ओबीसी वोटर!
DASTAKTIMES

यूपी में पेंडुलम की तरह झूलते ओबीसी वोटर!

केन्द्र में मोदी को शीर्ष तक पहुंचाने में ओबीसी की बड़ी भूमिका रही है। राज्यों में मुलायम, लालू एवं नीतीश की राजनीति भी ओबीसी की फैक्ट्री से ही निकली। आज भी कई राज्यों में राजनीतिक दलों का भविष्य ओबीसी वोटरों के मूड पर निर्भर करता है। यह तब है जबकि चुनाव आयोग के पास ऐसा कोई आंकड़ा नहीं है, जो बता सके कि किस वर्ग ने किस दल को वोट किया।

time-read
5 mins  |
April 2024
पश्चिमी यूपी के मुसलमान इस बार किसके साथ?
DASTAKTIMES

पश्चिमी यूपी के मुसलमान इस बार किसके साथ?

पश्चिमी यूपी की 27 सीटों पर पहले तीन चरणों में मतदान होना है, जहां मुस्लिम वोटर की बड़ी आबादी किसी भी चुनाव का परिणाम बदलने का माद्दा रखती है। सपा, बसपा ने पिछले चुनाव में इसी समीकरण के जरिए आठ सीटें जीती थीं। वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के बाद जाटों और मुस्लिमों के बीच जो दूरी बढ़ी, वह रालोद के लगातार प्रयास से कम हुई थी।

time-read
3 mins  |
April 2024
पहला द्वार पश्चिमी यूपी तो 7वां पूर्वांचल में खुलेगा
DASTAKTIMES

पहला द्वार पश्चिमी यूपी तो 7वां पूर्वांचल में खुलेगा

19 और 26 अप्रैल को प्रथम एवं द्वितीय चरण का मतदान होगा। इन दोनों चरणों में पश्चिमी यूपी की 16 सीटों पर वोटिंग होगी। प्रथम और दूसरे चरण के मतदान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्रमशः आठ-आठ सीटों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। 07 मई को भी तीसरे चरण में दस सीटों पर मतदान होगा। इसमें भी 10 में से पश्चिमी यूपी की चार सीटें शामिल होंगी।

time-read
5 mins  |
April 2024
धामी के कंधों पर उत्तराखंड का मिथक तोड़ने की चुनौती
DASTAKTIMES

धामी के कंधों पर उत्तराखंड का मिथक तोड़ने की चुनौती

प्रदेश की धामी सरकार ने पिछले दो साल में कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इसमें सबसे पहले आता है समान नागरिक संहिता कानून जो लागू होने जा रहा है। बताते चलें कि यूसीसी से महिला सशक्त होगी, उनकी सुरक्षा होगी, बच्चों की सुरक्षा होगी, लिव इन रिलेशनशिप का भी ध्यान रखा गया है। इसके बाद दूसरा नंबर आता है नकल रोकने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून भी राज्य सरकार लेकर आयी है।

time-read
6 mins  |
April 2024
भाजपा ने रिकार्ड दोहराने को दिग्गजों पर खेला दांव
DASTAKTIMES

भाजपा ने रिकार्ड दोहराने को दिग्गजों पर खेला दांव

भाजपा ने जीत की गारंटी पर ही टिकट तय किए। प्रदेश की टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल यूएसनगर सीट पर सिटिंग सांसदों को ही एक बार फिर मौका दिया गया जबकि हरिद्वार और पौड़ी संसदीय सीट पर नये चेहरों को मौका दिया गया है। अब प्रदेश में पांचों सीटों पर सभी प्रत्याशी नामांकन भी कर चुके हैं। पौड़ी संसदीय सीट पर इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री के करीबी भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को मौका दिया गया। वहीं हरिद्वार सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उतारा गया है।

time-read
7 mins  |
April 2024
'नेता मुक्त' होती कांग्रेस
DASTAKTIMES

'नेता मुक्त' होती कांग्रेस

10 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2014 से 12 पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 50 से ज्यादा बड़े नेता कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। इन सभी नेताओं के कांग्रेस छोड़ने की वजह नेतृत्व और पार्टी की कार्यप्रणाली में कमियां गिनायीं । जाहिर है बड़े और जनाधार वाले नेताओं का कांग्रेस से बाहर जाना पार्टी के लिए परेशानी का सबब है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबियों में शुमार होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया और मिलिंद देवड़ा जैसे नेता भी पार्टी को अलविदा कह भगवा खेमे में जा चुके हैं।

time-read
3 mins  |
April 2024
2024 का चक्रव्यूह भेदने की बेताबी
DASTAKTIMES

2024 का चक्रव्यूह भेदने की बेताबी

अब भाजपा ने मोदी की गारंटी को लोकसभा चुनावों के लिए अपना मुख्य नारा बना लिया है। इसके साथ ही 22 जनवरी को अयोध्या में संपन्न हुए राम मंदिर में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य और दिव्य आयोजन से देश में जो राममय माहौल बना, भाजपा को उससे भी अपना चुनावी बेड़ा पार होने की उम्मीद है। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में सपा व कांग्रेस में हुई क्रॉस वोटिंग से भाजपा ने जिस तरह अपने अतिरिक्त उम्मीदवारों को जिताया है, उससे जाहिर होता है कि जीत के लिए भाजपा हर रणनीति अपनाने से पीछे नहीं हटती है। उधर, भाजपा को सत्ताच्युत करने के लिए विपक्ष एकजुट तो जरूर हुआ है लेकिन बावजूद इसके उसमें बिखराव जारी है।

time-read
10+ mins  |
April 2024
लोकतंत्र को धारदार बनाने के लिए जरूरी है शत-प्रतिशत मतदान
DASTAKTIMES

लोकतंत्र को धारदार बनाने के लिए जरूरी है शत-प्रतिशत मतदान

भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में मतदान महज वोट करने के लिए चुनावी बटन को प्रेस करने की प्रक्रिया का ही नाम नहीं है। मतदान एक ऐसी प्रक्रिया है जो देश में जन आकांक्षा को मूर्तमान बनाने का माध्यम है, शासन को सुशासन तक पहुंचाने वाला उपकरण है, प्रतिनिधि मूलक लोकतंत्र को मजबूत करने का आधार है, देश की सत्ता में जन साझेदारी का आयाम है। भारत जैसे देश में शत-प्रतिशत मतदान की आवश्यकता है क्योंकि मतदान का स्तर जितना बढ़ेगा, राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक लोगों के द्वारा उतनी ही अच्छी सरकार का चयन किया जाएगा।

time-read
4 mins  |
April 2024
बोपन्ना ने देश को किया गौरवान्वित
DASTAKTIMES

बोपन्ना ने देश को किया गौरवान्वित

भारतीय स्टार रोहन बोपन्ना ने पहली बार आस्ट्रेलियन ओपन का ग्रैंड स्लैम जीतकर देश को गौरवान्वित कर दिया। बोपन्ना-एब्डेन ने इटली के सिमोन और एंड्रिया को 7-6, 7-5 से पराजित किया। इस जीत के साथ बोपन्ना ने युगल में ग्रैंड स्लैम जीतने सपने को पूरा कर लिया। यह उनके पेशवर करियर का युगल में पहला बड़ा खिताब है। इससे पहले पिछले साल बोपन्ना एब्डेन के साथ ही यूएस ओपन के उपविजेता रहे थे।

time-read
2 mins  |
February 2024
भारतीय संस्कृति में वसंत पंचमी का महत्व
DASTAKTIMES

भारतीय संस्कृति में वसंत पंचमी का महत्व

वसंत पंचमी को पर्व के रूप में मनाए जाने के पीछे कई तरह की मान्यताएं हैं। ऐसा माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन ही देवी सरस्वती का अवतरण हुआ था। मान्यता है कि ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना करने के बाद मनुष्य की रचना की। इसके बाद उन्होंने अनुभव किया कि मनुष्य की रचना मात्र से ही सृष्टि की गति को संचालित नहीं किया जा सकता।

time-read
5 mins  |
February 2024
आत्मरक्षा की आड़ में 'नरसंहार' - वैश्विक निकाय बना मूकदर्शक, कहां मिलेगा न्याय?
DASTAKTIMES

आत्मरक्षा की आड़ में 'नरसंहार' - वैश्विक निकाय बना मूकदर्शक, कहां मिलेगा न्याय?

मानवाधिकार, ऐसा संवेदनशील विषय है जिसका महत्व समूचे विश्व के प्रत्येक देश के नागरिकों के लिए एकसमान है, परंतु दुर्भाग्य से वैश्विक शक्तियों ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को राजनीतिक हथकंडे के रूप में अपनाने का काम किया है। निष्पक्ष न होकर प्रभावशाली देशों ने मानवाधिकारों के उल्लंघन पर हमेशा पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है। परिणास्वरूप, मानवाधिकार उल्लंघन की सीमा आज स्वतंत्रता छीनने से भी आगे बढ़कर नरसंहार तक पहुंच गई है।

time-read
5 mins  |
February 2024
हेमंत की गिरफ्तारी से 'इंडिया' पर आफत, एनडीए में राहत
DASTAKTIMES

हेमंत की गिरफ्तारी से 'इंडिया' पर आफत, एनडीए में राहत

इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगते रहे हैं और अब झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अब भ्रष्टाचार के मामले में फंस चुके हैं। नौबत यहां तक आ गयी कि उन्हें ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। एक के बाद एक सहयोगी दलों के फंसने से इंडिया गठबंधन की मुसीबत बढ़ गयी है, वहीं एनडीए ने राहत की सांस ली है।

time-read
5 mins  |
February 2024